Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर शहर में अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर प्रशासन के निशाने पर आ गई है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार इलाकों में शामिल टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण लोगों को रोजाना जाम और आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसी को देखते हुए बुधवार को देवघर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया।

    सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे हटाए गए

    नगर निगम की टीम सुबह से ही अभियान में जुट गई। टावर चौक से लेकर शिक्षा सभा चौक तक सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे, टीन शेड, दुकान के बाहर बढ़ाए गए हिस्से और अन्य अतिक्रमणों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपने स्तर पर ही सामान और अस्थायी निर्माण हटाने लगे ताकि नुकसान कम हो सके। इस दौरान कुछ दुकानदारों और निगम कर्मियों के बीच बहस और हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि अभियान लगातार जारी रहा।

    अतिक्रमण से रोज लग रहा था जाम

    स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का दायरा सड़क तक बढ़ा लिया है। कहीं सामान सड़क पर रखा जाता है तो कहीं अस्थायी दुकानें लगा दी जाती हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बाजार के व्यस्त समय में इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

    दुकानदारों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

    कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि जब सड़क किनारे निर्माण कार्य शुरू होता है या लोग धीरे-धीरे दुकान बढ़ाने लगते हैं, तब प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। लेकिन जब निर्माण पूरा हो जाता है और लोग उस पर खर्च कर चुके होते हैं, तब अचानक बुलडोजर चलाकर सब कुछ तोड़ दिया जाता है। कुछ दुकानदारों ने यह भी कहा कि बाजार की अधिकांश दुकानें आकार में छोटी हैं। ग्राहकों की जरूरतों और व्यवसाय चलाने के लिए उन्हें दुकान के बाहर भी सामान रखना पड़ता है। ऐसे में सड़क किनारे दुकान लगाना उनकी मजबूरी बन जाती है।

    लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का किया समर्थन

    वहीं दूसरी ओर कई स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई को जरूरी बताया। उनका कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से सड़क पर कब्जा शुरू हो जाता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सिर्फ अभियान चलाना काफी नहीं है। यदि नगर निगम और प्रशासन नियमित रूप से निगरानी करें और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है।

    दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    अभियान का नेतृत्व कर रहे टैक्स इंस्पेक्टर पिंटू कुमार ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सड़क पर कब्जा किया था, उन्हें हटाया गया है और कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में लीगल नोटिस जारी किया जाएगा और आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

    सावन को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क

    मालूम हो कि टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक का इलाका शहर के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाता है। इसी मार्ग पर सब्जी मंडी, राशन की दुकानें और कई प्रमुख प्रतिष्ठान मौजूद हैं। इसलिए यहां दिनभर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भी भारी आवाजाही रहती है। आने वाले सावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन अभी से इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

    Also Read : साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    Bulldozer roars in Deoghar; major crackdown on encroachments from Tower Chowk to Shiksha Sabha Chowk. टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई देवघर में गरजा बुलडोजर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार
    Next Article देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.