AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक कॉल के बाद घर से निकला युवक, दो दिन बाद बालू में दबा मिला शव

Chatra : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गड़िया गांव निवासी देवलाल यादव के बेटे प्रमोद कुमार (18) के रूप में हुई है। शव नदी किनारे बालू के ढेर के नीचे दबा मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फोन आने के बाद घर से निकला था प्रमोद परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे प्रमोद घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान … Read More

ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरक पानी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जड़ी-बूटी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक वर्षों से जड़ी-बूटी के व्यापार से जुड़ा हुआ था और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को वह अपने कारोबार के सिलसिले में जड़ी-बूटी का सामान खरीदने के लिए मार्गोमुंडा हाट जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक … Read More

रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में जिले के सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोल कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर किया गया। इसमें रांची  एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशन में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन ने नगर नियंत्रण कक्ष ने भाग … Read More

रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में पतरातू के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी सह एसडीपीओ रामगढ़, सभी सर्कल इंस्पेक्टर, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया और इसके बाद जिले में दर्ज अपराधों, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष … Read More

लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना चंदवा और कुडू थाना क्षेत्र की सीमा के पास हुई, जहां ओडिशा से लोहे की प्लेटें लेकर पटना जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से उतरकर किनारे गड्ढेनुमा जगह में जा धंसा। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक का केबिन बुरी … Read More

कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Ranchi : विदेश में बैठे गैंगस्टरों और अपराधी गिरोहों की धमकियां अब सोशल मीडिया के जरिए खुलेआम सामने आने लगी हैं। रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें खुद को राहुल आरके मीणा बताने वाले व्यक्ति ने पुर्तगाल में हुई दो फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में न सिर्फ दोनों घटनाओं का जिक्र किया गया है, बल्कि भविष्य में और बड़े हमले की धमकी भी दी गई है। हालांकि वायरल पोस्ट में किए गए दावों की किसी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। दो घटनाओं का जिक्र … Read More

केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस का दावा है कि युवती के साथ रहने वाले युवक ने ही केरल से कुछ स्थानीय युवकों को इस वारदात के लिए उकसाया था। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। रात भर चली पुलिस की कार्रवाई घटना सामने आने के बाद रांची पुलिस … Read More

कॉलेजों से सिमटकर रांची पहुंचेगी पीजी पढ़ाई! ग्रामीण छात्रों पर बढ़ सकता है पढ़ाई का खर्च

Ranchi : झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सरकार द्वारा लागू की जा रही नई रिस्ट्रक्चरिंग नीति अब चर्चा का विषय बन गई है। नई व्यवस्था में शिक्षकों और सीटों का जो अनुपात तय किया गया है, उसे लेकर शिक्षा जगत में सवाल उठने लगे हैं। खासकर रांची विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। रांची यूनिवर्सिटी के पीजी विभागों को मिला ज्यादा शिक्षक अनुपात सरकार द्वारा तय नए ढांचे के अनुसार रांची विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में … Read More

रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार

Ramgarh : रामगढ़ शहर में एक बार फिर कोढ़ा गैंग के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। पिछले दो दिनों के भीतर चेन लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों ने इस बार एयरफोर्स के एक अधिकारी और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा। दोनों घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने में सफलता हासिल की। शनिवार सुबह शहर के शिवाजी रोड इलाके में हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार गांधी स्कूल के पास … Read More

सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। हालांकि इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया, लेकिन बैठक के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति, उम्मीदवारों के समर्थन और चुनावी समीकरणों पर भी बातचीत हुई। बैठक को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More