Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 2:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस का दावा है कि युवती के साथ रहने वाले युवक ने ही केरल से कुछ स्थानीय युवकों को इस वारदात के लिए उकसाया था। फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    रात भर चली पुलिस की कार्रवाई

    घटना सामने आने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक कई जगहों पर लगातार छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले और इसके लिए उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार सुबह करीब पांच बजे तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।

    लिव-इन में रह रही थी पीड़िता

    पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। करीब डेढ़ महीने पहले वह युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया था। उसके बाद से युवती उसी युवक के घर में रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, युवक के केरल जाने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी दौरान अचानक शुक्रवार शाम उसकी जिंदगी में ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने उसे झकझोर कर रख दिया।

    घर से जबरन उठाकर ले जाने का आरोप

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे कुछ युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने जबरन उसे अपने साथ ले लिया और विरोध करने पर धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह और नदी किनारे ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा गया और शनिवार सुबह जाकर छोड़ा गया।

    किसी तरह घर पहुंची, फिर पुलिस को दी जानकारी

    आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना सुनकर परिवार के लोग सकते में आ गए। इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर सीधे मांडर थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    जांच में सामने आई साजिश की बात

    पुलिस जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि केरल में रह रहा युवती का तथाकथित पति या साथी युवक भी जांच के दायरे में है। पुलिस को आशंका है कि उसी के कहने पर कुछ युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स तथा अन्य तकनीकी प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा करेगी।

    अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

    Also Read : राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    Live-in partner based in Kerala hatched the conspiracy for a gang-rape in Mandar; police have nabbed eight accused. आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरेप की साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026
    झारखंड

    अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

    June 7, 2026
    जमशेदपुर

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026
    Latest Posts

    केरल में बैठे लिव-इन पार्टनर ने रची मांडर में गैंगरे’प की साजिश, आठ आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    June 7, 2026

    राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

    June 7, 2026

    अस्पताल में खड़गे का अपनापन देख भावुक हुए मंत्री इरफान अंसारी, बोले- यह पल जिंदगी भर याद रहेगा

    June 7, 2026

    MGM अस्पताल में जल संकट का अंत, रोज निर्बाध मिलेगा 30 लाख लीटर पानी

    June 7, 2026

    रामगढ़ से बोकारो तक नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.