Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 9:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। रविवार को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यू.सी. झा हॉल में जिले के सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोल कर्मियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

    बैठक का आयोजन एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर किया गया। इसमें रांची  एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशन में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन ने नगर नियंत्रण कक्ष ने भाग लिया। बैठक में पीसीआर और हाईवे पेट्रोल में तैनात पुलिस पदाधिकारी, हवलदार, आरक्षी और चालक मौजूद रहे।

    अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर

    बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी पीसीआर और हाईवे पेट्रोल टीमों को लगातार सतर्क रहने और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। अवैध अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने तथा नशे के कारोबार और नशेड़ियों के खिलाफ सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    डायल-112 की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

    बैठक में डायल-112 से मिलने वाली सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत या सूचना पर कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।

    संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

    एसपी राकेश सिंह ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग करने को कहा गया। साथ ही चौक-चौराहों और गलियों में लगातार भ्रमणशील रहने पर भी जोर दिया गया।

    पीसीआर वाहनों के बीच बेहतर समन्वय का निर्देश

    बैठक में कहा गया कि सभी पीसीआर वाहन आपस में बेहतर समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे को तत्काल सहयोग प्रदान करें। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार आसूचना संकलन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया।

    लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

    स्पष्ट चेतावनी दी गई कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि यदि कोई कर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    SSP Rakesh Ranjan's strict directive: Immediate action on every piece of information; disciplinary action certain in case of any lapse. SSP राकेश रंजन का सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई Strict instructions to Ranchi Police: Immediate action on every piece of information; disciplinary action certain in case of any lapse. चूक हुई तो कार्रवाई तय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश
    Next Article ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    Related Posts

    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

    June 7, 2026
    Latest Posts

    ठनका की चपेट में आया जड़ी-बूटी विक्रेता, मौके पर मौ’त

    June 7, 2026

    रांची पुलिस को सख्त निर्देश- हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई, चूक हुई तो कार्रवाई तय

    June 7, 2026

    रामगढ़ में अपराध पर सख्ती, एसपी मुकेश लुनायत ने दिए कड़े निर्देश

    June 7, 2026

    लोहे की प्लेटें लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धंसा, चालक समेत तीन की हालत गंभीर

    June 7, 2026

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.