Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को जसीडीह थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। डीएसपी कुलदीप कुमार के अनुसार एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर एसडीपीओ देवघर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जसीडीह बस स्टैंड के पास छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान छोटू मंडल के रूप में हुई, जो बिहार के भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, वह भागलपुर से देवघर ब्राउन शुगर बेचने के मकसद से आया था। जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पूरे रैकेट का खुलासा करने और इसमें शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों का सेवन, तस्करी या खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    Also Read : गिरिडीह में घर के पास मिलेगा राजस्व सेवाओं का लाभ, 129 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

    13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार Major crackdown on the drug trade in Deoghar; smuggler arrested with 13 grams of brown sugar. देवघर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में घर के पास मिलेगा राजस्व सेवाओं का लाभ, 129 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर
    Next Article पिठौरिया फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, गवाही देने से रोकने के लिए मारी थी गोली

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.