Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निषेधाज्ञा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (जेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने पांच परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सदर एसडीएम कुमार रजत ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह निषेधाज्ञा 14 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगी।

    प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हालांकि सरकारी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रमों में शामिल लोग तथा शवयात्रा इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

    ध्वनि विस्तारक यंत्र और हथियारों पर भी रोक

    निषेधाज्ञा के दौरान किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा, भाला या अन्य हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है।

    सभा और प्रदर्शन करने की नहीं होगी अनुमति

    प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की बैठक, धरना, प्रदर्शन या आमसभा के आयोजन पर भी रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को शांत और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।

    कदाचार रोकने के लिए विशेष निगरानी

    जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखेंगे। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    Also Read : देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    Alert in Ranchi regarding JET exam; prohibitory orders imposed around exam centers. JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.