AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
मलेरिया

सिस्टम फेल, मासूम ढ़ेर : कोल्हान में कैसे हो रहा ब्रेन मलेरिया ब्लास्ट?

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के कंदर गांव में आज-कल जब सूरज ढल रहा होता है, तो हवा में एक अजीब सी खामोशी तैरने लगती है. यह खामोशी उन पांच मासूम बच्चों की कराह महसूस करा जाती है, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में तेज बुखार की तपिश में दम तोड़ दिया. पांच बच्चों समेत सात लोगों की जान गई थी. घर के आंगन में सन्नाटा और अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है. लेकिन यह कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं है, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र की है. इन दिनों यहां एक अदृश्य दुश्मन ने लोगों की रातों की नींद … Read More

डीजीपी

डीजीपी तदाशा मिश्र ने की आलाधिकारियों संग बड़ी बैठक, अगले एक हफ्ते में फिर शुरु होगा बड़ा नक्सल अभियान

Ranchi / Chaibasa : झारखंड के चाईबासा के अलावा सटे जिले को मिलाकर एक बार फिर से नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जायेगा। डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता नक्सल अभियान को लेकर समाहरणालय भवन में पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई है। इसका मुख्य फोकस सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों की मौजूदा स्थिति और पूरे क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त कराने को लेकर नई रणनीति तैयार हुई है। बैठक में तय किया गया कि अगले एक हफ्ते के अंदर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल एक बार फिर समन्वित तरीके … Read More

झारखंड

झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

पवन, रांची झारखंड की सियासत में इन दिनों एक ऐसा ‘पॉलिटिकल ट्विस्ट’ आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. निवेश और रोजगार के मुद्दे पर जहां एक तरफ झारखंड बीजेपी सीएम हेमंत सोरेन को घेरने के लिए ‘तलवार’ खींचे खड़ी थी, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अपने ही सांसद ने सीएम की पीठ थपथपा कर अपनी ही पार्टी के हाथों से ‘तलवार’ छीन ली. बीजेपी पूछ रही थी कि राज्य में निवेश और नौकरियां कहां हैं, और कुरुक्षेत्र से उसके अपने लोकसभा सांसद और देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल ने झारखंड में 70 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम … Read More

खूंटी में डबल म’र्डर, युवक-युवती के श’व मिलने से इलाके में दहशत

Khunti : खूंटी थाना अंतर्गत घाघरा पुल के पास शुक्रवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की स्थिति इतनी भयावह है कि देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों ने बेहद बेरहमी से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान हैं। वहीं, दोनों के सिर को भारी पत्थरों से कुचल दिया है, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ … Read More

कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

कोयले की चोरी और अवैध खनन के खिलाफ अब कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है. CISF यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  ने पिछले पांच दिनों में ऐसा अभियान चलाया है, जिसने झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक्टिव कोयला माफियाओं की नींद उड़ा दी है. बीते 4 जुलाई से 8 जुलाई के बीच चले इस बड़े ऑपरेशन में 428.34 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद किया गया. चार एफआईआर दर्ज हुईं. एक हाइवा, कोयले से लदा ट्रक, 13 से ज्यादा मोटरसाइकिलें और अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए. कई लोगों को मौके से पकड़कर उनके खिलाफ … Read More

दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

झारखंड को खनिज संपदा के ठप्पे से बाहर निकालकर तकनीक और बौद्धिक क्षमता का केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के समापन सत्र में कहा कि हमारा संकल्प राज्य को ‘माइंस’ यानी खदानों से निकालकर ‘माइंड्स’ यानी दिमागी ताकत की ओर ले जाना है. उन्होंने साफ किया कि राज्य में सिर्फ नीतियां नहीं बन रही हैं, बल्कि विकास की असीम संभावनाओं के दरवाजे खुल रहे हैं. सीएम ने देश-विदेश के निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड के विकास का एक नया रोडमैप सामने रखा. … Read More

कमलेश

भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

रांची के जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह पर ईडी का शिकंजा और कस गया है. ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलेश सिंह की 66 एकड़ जमीन को अटैच कर ली है. जब्त की गई इस जमीन की बाजार में कीमत करीब 85 करोड़ रुपये आंकी गई है. जांच के दौरान ईडी को पता चला कि कमलेश सिंह ने कांके और नगड़ी अंचल में इस 66 एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करवा रखे थे. जालसाजी के जरिए तैयार किए गए इन कागजातों के दम पर उन्होंने कुछ जमीन तो पहले ही बेच दी थी, जबकि बाकी बची जमीनों को … Read More

डीजीपी

अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

झारखंड में एक्टिव अपराधी गिरोह ‘डेविल्स ग्रुप’ के खिलाफ पुलिस अब आर-पार के मूड में है. गुरुवार को झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. इसका मकसद गोड्डा, दुमका और आसपास के इलाकों में आतंक मचा रहे डेविल्स ग्रुप के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान तैयार करना था. बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, दुमका के आईजी पटेल मयुर कनैयालाल और एसपी अभियान दीपक कुमार शर्मा खुद मौजूद रहे, जबकि दुमका के डीआईजी अंबर लकड़ा, दुमका एसपी पीतांबर सिंह खरवार और गोड्डा एसपी मुकेश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े. बैठक … Read More

रथ यात्रा

रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा और रथ मेला को लेकर तैयारियां अपने आखिरी दौर में हैं. सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के लिए खुद डीजीपी तदाशा मिश्रा जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचीं. उन्होंने पूरे रथ यात्रा रूट के साथ-साथ मेला परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. डीजीपी तदाशा मिश्रा के इस दौरे के दौरान उनके साथ रांची के एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई सीनियर पुलिस अफसर और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. सभी ने मिलकर सुरक्षा से जुड़े एक-एक बिंदु पर गहराई से चर्चा की. … Read More

हेमंत

दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

झारखंड में निवेश और रोजगार के मुद्दों पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा है कि सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर भ्रमित करना बंद करे और निवेश-रोजगार के दावों पर साफ-साफ जवाब दे. बीजेपी ने दिल्ली में हुई स्टेक होल्डर्स मीट पर भी सवाल उठाए. संदीप वर्मा ने कहा कि बैठक में दूसरे विभागों के मंत्री तो दिखे, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में होने के बाद भी गायब रहे. इससे साफ पता चलता है कि होटल ताज में हुई यह बैठक सिर्फ एक छलावा है और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More