AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
श्रावणी मेला

श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी विभागों को साफ निर्देश दिया कि मेला से जुड़े सभी कार्य 25 जुलाई तक हर हाल में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. बैठक में डीसी ने कहा कि इस बार मॉनसून को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त … Read More

दीपाली

UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

महोबा की भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. दो महीने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पर पद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगाने वाली दीपाली ने अब दावा किया है कि उस समय उन्होंने अपनी मर्जी से समझौता नहीं किया था. बल्कि उन पर इतना दबाव बनाया गया कि परिवार को बचाने के लिए समझौता करना पड़ा. उनका आरोप है कि पति को जेल भेजने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी गई. अब उन्होंने नए वीडियो के जरिए पूरे मामले को फिर सामने ला दिया है. दीपाली तिवारी ने … Read More

झारखंड

दुनियाभर से आए थे 10 हजार आवेदन, चुने गए दस में एक झारखंड का

झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. राज्य के स्टार्टअप Open Field का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय Moonshots for Development (M4D) Open Innovation Challenge के पहले चरण के लिए हुआ है. दुनिया भर से आए 10 हजार से अधिक आवेदनों में से केवल 10 टीमों का चयन किया गया, जिनमें झारखंड का Open Field भी शामिल है. चयनित टीमों में Open Field के अलावा हासेर पेरू (अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन), हम्बल बी, सेंजएग्रो सॉल्यूशंस, प्राणीशेबा, फार्मर्स फॉर फॉरेस्ट्स इंडिया, नूरू सॉल्यूशंस, ओए7 इंजीनियरियास, एक्विस्टा और आईबीआईएसए नेटवर्क शामिल हैं. पहले चरण में चयनित सभी टीमों को 10 … Read More

आईपीएस

रॉ से लौटे आईपीएस पोस्टिंग का कर रहे इंतजार, कब होगी पांच आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग

झारखंड में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल ने अप्रैल 2026 में ही झारखंड कैडर में योगदान दे दिया था. लेकिन रॉ में पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद लौटे आईपीएस बंसल को तीन माह से वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है. इसी बीच गुरुवार को राकेश बंसल को केंद्र में आईजी रैंक में भी केंद्र सरकार ने इंपैनल कर दिया. बंसल के अलावा राज्य में चार अन्य आईपीएस अफसर हैं, जिन्हें पोस्टिंग नहीं मिल पायी है. राज्य की ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि आखिर कब मिलेगी पांच आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग? राकेश बंसल के अलावा जो अफसर वेटिंग … Read More

बांकीपुर

बांकिपुर उपचुनाव : चुनाव बिहार में, बीजेपी के कैंडीडेट बदलने की वजह झारखंड में, क्या है पूरा माजरा

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला. भाजपा के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने नामांकन दाखिल करने के महज 24 घंटे के भीतर ही अपना पर्चा वापस ले लिया. पार्टी ने अब उनकी जगह नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार बनाया है. ऊपरी तौर पर इसे “पारिवारिक कारण” बताया गया, लेकिन इसके पीछे की असली कहानी झारखंड के तीन दशक पुराने चारा घोटाले से जुड़ी है. भाजपा ने बीते मंगलवार को युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार बंटी को बांकीपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया था. … Read More

शीतल झा

खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी झारखंड लॉनबॉल संघ की नई अध्यक्ष, खेल संघ में अधिकारियों, नेताओं का जमावड़ा

झारखंड के खेल निदेशक छवि रंजन की पत्नी शीतल झा को झारखंड लॉन बॉल संघ का नया अध्यक्ष बना दिया गया है. प्रशासनिक और खेल गलियारों में इस गुपचुप बदलाव को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी चल रही है. सबसे बड़ा सवाल पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठ रहा है कि आखिर बिना किसी सार्वजनिक सूचना, प्रेस विज्ञप्ति या तय बैठक के खामोशी से खेल निदेशक की पत्नी को संघ की कमान क्यों सौंपी गई. JOA यानी झारखंड ओलंपिक संघ की वेबसाइट पर नाम अपडेट होते ही खेल जगत से जुड़े लोगों चर्चा … Read More

संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

यह दावा हर कुछ वर्षों में फिर सामने आ जाता है कि संस्कृत का व्याकरण इतना सटीक है कि नासा (NASA) ने इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की भाषा बनाने पर विचार किया था. यह दावा गलत है. लेकिन यह मिथक जिस कारण से गलत साबित होता है, वह अपने आप में महत्वपूर्ण है. किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा के लिए आवश्यक है कि हर प्रतीक (Symbol) का केवल एक निश्चित अर्थ हो, जिसे हर कोई समान रूप से समझे. संस्कृत में ऐसा कभी नहीं रहा। इसके अर्थ हर पीढ़ी के व्याख्याकारों के साथ बदलते रहे. सबसे पहले वेदांत के मतभेदों को देखें. … Read More

पुलिस कप्तानों

Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

Ranchi : “जिलों के एसपी केंद्रीय गृह मंत्री और डीजीपी का निर्देश को भी दिखा रहे है ठेंगा ” खबर प्रमुखता के साथ छपने पर 10 जुलाई को पुलिस विभाग सक्रिय हुई है। इस दौरान शुक्रवार को खूंटी पुलिस ने 1477.5 किलो जप्त डोडा नष्ट किया है। नष्ट किये गए डोडा की कीमत बाजार में करीब 22 लाख रुपये है। खूंटी पुलिस ने दावा किया है कि वह समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे। जबकि, सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में नशा को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि ग्रामीण नशा को लेकर जागरूक हो … Read More

बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी उलटफेर हो गया है. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने मीडिया के सामने साफ कर दिया कि वह पारिवारिक कारणों से इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे. उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है, क्योंकि महज एक दिन पहले गुरुवार को ही उन्होंने बड़े लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया था. उनके नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी समेत एनडीए के तमाम बड़े दिग्गज नेता मौजूद थे. पर्चा भरने के बाद … Read More

राधाकृष्ण

नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

झारखंड की राजनीति में अपनी बेबाक और बागी छवि के लिए मशहूर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है जिससे पूरी सरकार में खलबली मच गयी है. अपनी ही सरकार की ब्यूरोक्रेसी से नाराज चल रहे वित्त मंत्री ने अब अपनी सरकारी गाड़ी भी वापस कर दी है. इससे पहले वे अपनी सुरक्षा में लगे जवानों और तीन गाड़ियों को भी वापस लौटा चुके थे. उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ चुकी है कि दिल्ली में मौजूद होने के बावजूद वे होटल ताज में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन जैसे बड़े और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More