Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी मेला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. शनिवार को समाहरणालय में हुई समीक्षा बैठक में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी विभागों को साफ निर्देश दिया कि मेला से जुड़े सभी कार्य 25 जुलाई तक हर हाल में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

    बैठक में डीसी ने कहा कि इस बार मॉनसून को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. जलभराव रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाए, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था बेहतर हो और बिजली से जुड़े सभी काम पूरी सुरक्षा के साथ किए जाएं. खुले तार, ट्रांसफार्मर और अस्थायी बिजली कनेक्शनों की जांच समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए. साथ ही मेला क्षेत्र के सभी पंडालों को मजबूत और वाटरप्रूफ बनाने को कहा गया.

    कावड़िया पथ से लेकर हाईटेक कंट्रोल रूम तक तैयारी तेज

    डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा मंदिर परिसर में चल रहे रंगरोगन, नए फुटओवर ब्रिज और अन्य निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा. खिजुरिया से दुम्मा तक कावड़िया पथ पर साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, विश्राम गृह और बैठने की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए. पूरे रास्ते पर जरूरत के अनुसार बालू बिछाने और सूचना सह सहायता केंद्र स्थापित करने को भी कहा गया.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा. इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा, जहां से भीड़, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की चौबीसों घंटे निगरानी होगी. डीसी ने कहा कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए.

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार 34 हाईटेक सूचना सह सहायता केंद्र बनाए जाएंगे, जहां मेला से जुड़ी सभी जानकारी और सहायता एक ही जगह उपलब्ध होगी. महिला श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए 10 मातृत्व विश्राम गृह चौबीसों घंटे संचालित रहेंगे. इसके अलावा छह सांस्कृतिक मंचों पर भक्ति कार्यक्रम होंगे, 30 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, शिवगंगा और जलसार में लाइट एंड साउंड शो तथा टॉवर चौक और बाबा मंदिर परिसर में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा.

    स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, अस्थायी अस्पताल, हेल्थ कंट्रोल रूम, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही मेला ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, पुलिस बल, मेडिकल टीम और अन्य कर्मचारियों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए.

    बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. डीसी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ समय सीमा और गुणवत्ता का पालन करते हुए तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि इस बार श्रावणी मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर अनुभव वाला आयोजन बन सके.

    Also Read : रॉ से लौटे आईपीएस पोस्टिंग का कर रहे इंतजार, कब होगी पांच आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग

    No laxity tolerated preparations Shravani Mela; DC directed tasks completed schedule डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 
    Next Article चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.