Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 
    जोहार ब्रेकिंग

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 11, 2026Updated:July 11, 2026No Comments4 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपाली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    महोबा की भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. दो महीने पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पर पद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगाने वाली दीपाली ने अब दावा किया है कि उस समय उन्होंने अपनी मर्जी से समझौता नहीं किया था. बल्कि उन पर इतना दबाव बनाया गया कि परिवार को बचाने के लिए समझौता करना पड़ा. उनका आरोप है कि पति को जेल भेजने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी गई. अब उन्होंने नए वीडियो के जरिए पूरे मामले को फिर सामने ला दिया है.

    दीपाली तिवारी ने 26 अप्रैल में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि जिलाध्यक्ष ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाने और जिला पंचायत का टिकट दिलाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया था. मामला बढ़ा तो भाजपा ने जांच समिति बनाई. कुछ दिनों बाद दीपाली ने खुद वीडियो जारी कर कहा कि अब उनका विवाद खत्म हो गया है. उसी के बाद माना गया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

    अब दो महीने बाद दीपाली का कहना है कि वह समझौता उनकी मर्जी से नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच करने आई टीम ने पहले उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाने का लालच दिया. जब उन्होंने मना कर दिया तो कहा गया कि अगर समझौता नहीं किया तो पति को जेल भेज दिया जाएगा और बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो जाएगा. दीपाली का कहना है कि उन्हें अपने परिवार की चिंता थी, इसलिए मजबूरी में समझौता करना पड़ा.

    दीपाली का कहना है कि उन्हें भरोसा था कि पार्टी उनकी बात सुनेगी और निष्पक्ष जांच होगी. लेकिन जांच के दौरान उनसे बार-बार समझौता करने के लिए कहा गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे कहा गया कि महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और मामले को ज्यादा आगे बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा.

    दीपाली ने यह भी कहा कि समझौते के बाद उनके बारे में अफवाह फैलाई गई कि उन्होंने 10 लाख रुपये लेकर मामला खत्म कर दिया. उन्होंने इस बात को पूरी तरह गलत बताया. उनका कहना है कि उन्हें किसी तरह की कोई रकम नहीं मिली. उल्टा उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि दो महीने के भीतर जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

    ‘मेरे पत‍ि को जेल में डालने और बच्‍चों का भव‍िष्‍य खराब करने की धमकी देखकर समझौता कराया गया.’

    – BJP नेता दीपाली त‍िवारी ने 2 महीने बाद BJP ज‍िलाध्‍यक्ष से समझौते की पूरी कहानी बताई है.

    दीपाली ने BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल पर पद के बदले सेक्स मांगने का आरोप लगाया था. तब इस मामले में… https://t.co/ax6iOhppoa pic.twitter.com/x0pLqCPz0t

    — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) July 10, 2026

    फिर जारी किया नया वीडियो

    दीपाली ने अपने नए वीडियो में एक और बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान उन्हें फार्म-7 देकर कुछ मुस्लिम और यादव समाज के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के लिए कहा गया. जब उन्होंने बीएलओ से बात की तो पता चला कि जिन लोगों के नाम हटाने को कहा जा रहा है, उनके दस्तावेज सही हैं और वे लंबे समय से वहीं रह रहे हैं.

    दीपाली का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया. जब उन्होंने पार्टी नेताओं से सवाल किया तो जवाब मिला कि यह ऊपर से आया आदेश है. उन्होंने कहा कि किसी का मतदान का अधिकार छीनना गलत है और वह इसका हिस्सा नहीं बन सकती थीं.

    दीपाली ने भाजपा संगठन पर एक महिला के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उनका कहना है कि उनके दादा मंगला प्रसाद तिवारी सिराथू से तीन बार विधायक रहे थे और अब वह उसी सीट से जनता के बीच जाएंगी.

    उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने एक बार फिर सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि दीपाली जो आरोप लगा रही हैं, उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है. वहीं भाजपा की ओर से दीपाली के नए आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

    Also Read : रॉ से लौटे आईपीएस पोस्टिंग का कर रहे इंतजार, कब होगी पांच आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुनियाभर से आए थे 10 हजार आवेदन, चुने गए दस में एक झारखंड का
    Next Article श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.