Chatra : संगठित अपराध के खिलाफ चतरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. चतरा एसपी अनिमेष नथानी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने प्रिंस खान से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मो अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी शामिल है. यह दोनों अपराधी प्रिंस खान गिरोह को संचालित करने और पैसा रिसिव व ट्रांसफर करने का काम करते है. शनिवार को प्रेसवार्ता में एसपी ने जानकारी दी कि गिरफ्तार दोनों अपराधी रेकी से लेकर शूटर को पैसा पहुंचाने तक का काम करते हैं. इनलोगों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है. पकड़े गए अपराधियों ने पुलिस को कई जानकारी दी है, जिस पर छापेमारी जारी है.
मोबाइल में पुलिस को मिला पैसों का अदान-प्रदान का सबूत
एसपी अनिमेष नथानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पकड़े गए अपराधियों के मोबाइल से पुलिस को प्रिंस खान को भेजे गए पैसों का पुख्ता सबूत मिला है. पूछताछ में भी दोनों ने बताया कि लेवी का पूरा पैसा ऑनलाइन ट्रांसफर किया है. इसके अलावा शूटर को भी पैसा पहुंचाने की बात को स्वीकार किया है.
Also Read : श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

