बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को पटना की सड़कों पर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. एक तरफ जहां जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) ने समर्थकों की भारी भीड़ और जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं दूसरी तरफ बड़ा उलटफेर देखने को मिला. तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल कर कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते ही पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद समाहरणालय परिसर के बाहर उनके समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ. नामांकन का … Read More