Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बांकीपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को पटना की सड़कों पर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. एक तरफ जहां जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) ने समर्थकों की भारी भीड़ और जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच अपना नामांकन दाखिल किया, वहीं दूसरी तरफ बड़ा उलटफेर देखने को मिला. तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल कर कलेक्ट्रेट से बाहर निकलते ही पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के बाद समाहरणालय परिसर के बाहर उनके समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ.

    नामांकन का पर्चा दाखिल करने से पहले प्रशांत किशोर सुबह-सुबह सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया और फिर समर्थकों के बड़े हुजूम के साथ पटना के लिए रवाना हुए. पीके के काफिले के कारण सड़कों पर भारी भीड़ देखी गई और पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया.

    मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बिल्कुल बेबाक अंदाज में कहा कि चुनाव में हार-जीत का फैसला पूरी तरह जनता के हाथ में है. उन्होंने कहा, “अगर जीत-हार हमारे हाथ में होती तो पिछले चुनाव में जन सुराज को हार का सामना नहीं करना पड़ता. हमारा काम जनता के सामने ईमानदारी से एक बेहतर विकल्प रखना है, अब फैसला बांकीपुर के वोटरों को करना है कि वह किसे चुनते हैं.”

    पर्चा भरकर बाहर आते ही हिरासत में ली गयीं वीणा मानवी

    इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वीणा मानवी अपना पर्चा दाखिल कर बाहर निकलीं और पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई से भड़के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. समर्थकों का सीधा आरोप है कि सम्राट चौधरी सरकार ने हार के डर से एक सोची-समझी साजिश के तहत वीणा मानवी को पुलिस से पकड़वाया है, क्योंकि उनकी जीत तय मानी जा रही थी.

    इस पूरे मामले पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है. तेज प्रताप ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि जब वीणा मानवी महीनों से जनता के बीच सक्रिय थीं तब पुलिस ने कुछ नहीं किया, लेकिन ठीक नामांकन के दिन ही वारंट निकालकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है तो भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है. वे जल्द ही बिहार लौटकर इस तानाशाही के खिलाफ सरकार का बड़ा घेराव करेंगे.

    Also Read : पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    Bankipur By-election: Prashant Kishor files nomination papers; Tej Pratap Yadav's candidate detained immediately after filing. नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी बांकीपुर बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा
    Next Article री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.