Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?
    जोहार ब्रेकिंग

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 13, 2026Updated:July 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में निवेश के दावों को लेकर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि सरकार नए निवेश के नाम पर पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हित में होने वाले हर निवेश का भाजपा स्वागत करती है, लेकिन सरकार को हवा-हवाई दावों से बचना चाहिए.

    प्रतुल शाह देव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में 99,639 करोड़ रुपये के निवेश की जो घोषणाएं की हैं, वे असल में छह महीने पहले दावोस और यूके यात्रा के दौरान आए प्रस्ताव ही हैं. सरकार पुरानी घोषणाओं पर नया रैपर चढ़ाकर जनता को गुमराह कर रही है. फरवरी 2026 में सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का दावा किया था. अब उसी सूची की प्रमुख कंपनियों जैसे जिंदल स्टील (₹40,000 करोड़), रुंगटा संस (₹10,000 करोड़) और टाटा स्टील हिसारना (₹7,000 करोड़) को दोबारा नए निवेश के रूप में दिखाया जा रहा है. सरकार साफ करे कि पिछले छह महीनों में इन पर जमीन पर क्या काम हुआ और कितने युवाओं को रोजगार मिला.

    न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर खड़े किए सवाल

    भाजपा प्रवक्ता ने ₹30,000 करोड़ के जिंदल न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर विशेष आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा पूरी तरह केंद्र सरकार का विषय है. किसी भी राज्य सरकार और निजी कंपनी के बीच सीधा समझौता इसके लिए काफी नहीं है. केंद्र के 2025 के शांति एक्ट के बाद भी इसके लिए परमाणु ऊर्जा विभाग और नियामक संस्थाओं की नीतिगत मंजूरी जरूरी है. सरकार ने बिना किसी अनुमति के इस आंकड़े को निवेश में जोड़ दिया, जो सिर्फ एक कागजी दावा है. प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अजय राय और नीरज सिंह भी मौजूद थे.

    Also Read : ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी 

    politics re-packaging... Why BJP dismiss Hemant Soren's investment claims ninty nine thousand crore baseless री-पैकेजिंग की राजनीति... हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी
    Next Article लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    क्राइम

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.