Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 10, 2026Updated:July 10, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस कप्तानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : “जिलों के एसपी केंद्रीय गृह मंत्री और डीजीपी का निर्देश को भी दिखा रहे है ठेंगा ” खबर प्रमुखता के साथ छपने पर 10 जुलाई को पुलिस विभाग सक्रिय हुई है। इस दौरान शुक्रवार को खूंटी पुलिस ने 1477.5 किलो जप्त डोडा नष्ट किया है। नष्ट किये गए डोडा की कीमत बाजार में करीब 22 लाख रुपये है। खूंटी पुलिस ने दावा किया है कि वह समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे। जबकि, सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में नशा को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलायेंगे ताकि ग्रामीण नशा को लेकर जागरूक हो सकें। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग पुलिस ने भी 1452.200 किलो डोडा, 307.700 किलोग्राम गांजा, 5000 मिली लीटर कफ सिरप को नष्ट किया है।

    अब देखना है कि एक जिला के बाद अगला कौन-कौन सा जिला इस दिशा में कदम उठाता है।

    सीआईडी के पत्राचार के बाद पूरा मामला आया सामने

    यह पूरा मामला पुलिस की बड़ी लापरवाही से जुड़ा है, जिसका खुलासा सीआईडी मुख्यालय के एक पत्र से हुआ। यह पत्र रांची, धनबाद और जमशेदपुर के एसएसपी समेत सभी जिलों के एसपी को भेजा गया था। आदेश का पालन नहीं होने के कारण सीआईडी मुख्यालय को सभी कप्तानों को ‘रिमाइंडर’ तक भेजना पड़ रहा है।

    सीआईडी मुख्यालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी साल 9 जनवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नौवीं एपेक्स लेवल एनकॉर्ड (NCORD) कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें झारखंड सहित सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिया गया था कि थानों में जब्त पड़े मादक पदार्थों को नष्ट करने में तेजी लाई जाए और इसकी एक स्पष्ट योजना तैयार की जाए।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 जून को झारखंड पुलिस को पत्र लिखकर 26 जून से 10 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर नशीले पदार्थों को नष्ट करने को कहा था। इसके आधार पर सीआईडी ने 16 जून को ही सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर विशेष अभियान चलाने और इसकी रिपोर्ट मांगी थी।

    जब जिलों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली, तो सीआईडी ने 29 जून को फिर से रिमाइंडर भेजा। इसी बीच 20 जून 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में 10वीं एपेक्स लेवल एनकॉर्ड की मीटिंग भी हो गई, जिसमें जब्त माल का निपटारा मुख्य एजेंडा था। जिलों द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं भेजे जाने पर डीजीपी तदाशा मिश्र ने गहरा असंतोष और नाराजगी जाहिर की थी और तुरंत रिपोर्ट मांगी थी।

    खूंटी पुलिस ने तो सुबह खबर चलने के बाद कार्रवाई कर दी, अब देखना है कि बाकी जिलों के कप्तान कब जागते हैं।

    Also Read : नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    JoharLive IMPACT : गृह मंत्री और डीजीपी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस कप्तानों की खुली नींद JoharLive IMPACT: Police captains who were flouting orders from the Home Minister and DGP have been jolted into action; poppy husk worth ₹22 lakh destroyed in Khunti. खूंटी में 22 लाख का डोडा नष्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम
    Next Article संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.