Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड को खनिज संपदा के ठप्पे से बाहर निकालकर तकनीक और बौद्धिक क्षमता का केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के समापन सत्र में कहा कि हमारा संकल्प राज्य को ‘माइंस’ यानी खदानों से निकालकर ‘माइंड्स’ यानी दिमागी ताकत की ओर ले जाना है. उन्होंने साफ किया कि राज्य में सिर्फ नीतियां नहीं बन रही हैं, बल्कि विकास की असीम संभावनाओं के दरवाजे खुल रहे हैं.

    सीएम ने देश-विदेश के निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड के विकास का एक नया रोडमैप सामने रखा. उन्होंने कहा कि झारखंड की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए राज्य में रिसर्च और इनोवेशन करने वाली संस्थाओं का दिल से स्वागत है. सरकार का लक्ष्य राज्य को नई तकनीक का हब बनाना है ताकि यहां का सतत विकास हो सके.

    इस बड़े आयोजन के दौरान झारखंड सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि कुल 14 महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए. इनमें टाटा समूह, गूगल, जिंदल ग्रुप, वरुण बेवरेजेस, ईज माय ट्रिप और जनरल स्टील जैसी बड़ी और जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं.

    सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि कंपनियों के साथ किए गए ये समझौते सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं हैं. यह राज्य के बेहतर भविष्य की नींव हैं. उन्होंने कहा कि यह महज नीतियां नहीं हैं, बल्कि झारखंड के आगे बढ़ने के नए रास्ते हैं.

    सरकार अब छोटी योजनाओं के बजाय ऐसी पार्टनरशिप पर ध्यान दे रही है जो लंबे समय तक राज्य के काम आ सके. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जितने भी समझौतों पर बात हुई है, उन्हें तय समय के अंदर जमीन पर उतारा जाए. इसमें किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    जियाडा नियमों में बड़ा बदलाव मुमकिन, आदिवासियों को 50% तक रियायत देने की तैयारी

    सीएम हेमंत सोरेन ने जियाडा के नियमों का जिक्र करते हुए कहा कि अभी आदिवासी समाज के लिए 25 प्रतिशत रियायत का प्रावधान है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस बात पर विचार करें कि इस छूट को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कैसे किया जा सकता है. उनका मानना है कि जब तक राज्य का मूल आदिवासी समाज मुख्यधारा से नहीं जुड़ेगा, तब तक विकास अधूरा है.

    उन्होंने ईमानदारी से स्वीकार किया कि पहले सही तरीके से बातचीत न हो पाने के कारण झारखंड की खूबियां दुनिया के सामने नहीं आ सकीं. लेकिन अब सरकार इस कमी को दूर कर रही है. देश-विदेश के निवेशकों के साथ लगातार बातचीत का सिलसिला जारी रखा जाएगा ताकि उनका भरोसा जीता जा सके.

    कार्यक्रम के अंत में सीएम हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद सभी मेहमानों, केंद्रीय मंत्रियों और निवेशकों को झारखंड के विकास में भागीदार बनने का न्योता दिया और ‘जोहार’ कहकर अपनी बात पूरी की.

    Also Read : अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    14 MoUs signed in Delhi; CM Hemant says the mineral-rich state will now see a surge in technology and research. दिल्ली में साइन हुए 14 MoU सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास
    Next Article कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.