पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी
राजधानी का सबसे पॉश और वीआईपी इलाका अशोकनगर बीती रात चोरों के निशाने पर रहा. यहां के रोड नंबर एक स्थित शहर के नामचीन बिल्डर और बड़े कारोबारी अखिलेश पांडेय के आलीशान मकान में चोरों ने धावा बोला. शातिर चोर घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए. घटना के बाद से पूरे इलाके के रसूखदार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिर और फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. देर रात नकाबपोश चोरों का गिरोह अखिलेश पांडेय के घर के बाहर पहुंचा. चोरों ने मेन गेट … Read More