AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
झारखंड

AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

झारखंड सरकार का दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ कार्यक्रम नई दिल्ली के ताज होटल में शुरू हो गया है. आज और कल होने वाले इस बड़े आयोजन का मकसद झारखंड में निवेश को बढ़ाना और उद्योगों को एक नई दिशा देना है. सीएम हेमंत सोरेन की देखरेख में चल रहे इस कार्यक्रम में देश और दुनिया के बड़े निवेशक, बिजनेस लीडर्स, पॉलिसी बनाने वाले और तकनीकी एक्सपर्ट्स शिरकत कर रहे हैं. इस बार की समिट ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ थीम पर रखी गई है. इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों को यह बताना है कि झारखंड में व्यापार और विकास की कितनी बड़ी … Read More

JPSC

क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी सिविल सेवा मेन्स (लिखित) परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है. अब यह परीक्षा अपने पुराने तय शेड्यूल पर नहीं होगी. JPSC की मेन्स परीक्षा और JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा की तारीखें आपस में टकरा रही थी. ऐसे में जो कैंडिडेट दोनों परीक्षाओं में बैठना चाहते थे, उनके सामने परेशानी खड़ी हो गयी थी. कैंडिडेट्स की इसी परेशानी को देखते हुए जेपीएससी ने यह अहम फैसला लिया है. अब कब होंगी परीक्षाएं? आयोग ने परीक्षा का नया और संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके … Read More

अखिलेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप ले लिया है. इस मामले के मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच सीधी जंग छिड़ गई है. विवाद इतना बढ़ गया है कि अखिलेश यादव ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के जरिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है. सपा ने इस पूरे मामले को लेकर इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. यह पूरा झगड़ा सोशल … Read More

आम्रपाली

दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की कड़ी मेहनत की बदौलत अब राज्य के कृषि उत्पादों को दुनिया भर में नई पहचान मिल रही है. देवघर और गुमला जिले के बागानों में तैयार हुआ ‘आम्रपाली’ आम अब सात समंदर पार दुबई के बाजारों तक पहुंच गया है. दुबई के मशहूर  लूलू मॉल में इस आम की पहली खेप पहुंच चुकी है, जहां अपनी बेहतरीन क्वालिटी और लाजवाब मिठास की वजह से यह ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है. इससे पहले भी झारखंड के अलग-अलग जिलों से आम्रपाली आम की खेप लंदन और इटली जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजी जा चुकी … Read More

नितिन

नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत कार्यक्रम को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस कार्यक्रम में भगवान हनुमान का रूप धरे एक कलाकार के डांस करने पर VHP यानी विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी आपत्ति जताई है. वीएचपी ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, बीते चार जुलाई को नितिन नबीन के लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली थी. इसी शोभायात्रा के दौरान रथ के आगे हनुमान का भेष धारण किए कलाकार के नाचने का … Read More

सतलज

‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

अभिनेता दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म सतलज को भारत में ZEE5 से हटाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है. केंद्र सरकार ने अब फिल्म की सामग्री की जांच के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी (IDC) का गठन किया है. समिति फिल्म की सामग्री और उस पर लागू कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करेगी. फिल्म 3 जुलाई को ZEE5 पर बिना किसी बड़े प्रचार के रिलीज की गई थी, लेकिन लगभग दो दिन बाद इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया. ZEE5 ने अपने बयान में कहा कि “वर्तमान परिस्थितियों” को देखते हुए फिल्म … Read More

हिमांशु सिंह

करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

Ranchi : जमशेदपुर में हुए बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा है. भाजपा ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के आदेश देने की मांग की है. पुलिस वैन से खींचकर की गई हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस राज्यपाल को भेजे पत्र में भाजपा ने बताया कि बीते 27 जून, 2026 को जमशेदपुर के आदित्यपुर इलाके में अपराधियों ने दुस्साहस की … Read More

वित्त मंत्री

झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने हजारीबाग के बड़कागांव में एक जनसभा में झारखंड पुलिस और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पुलिस को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि वे अडाणी और एनटीपीसी की पुलिस बनकर काम करना बंद करें. वित्त मंत्री ने साफ किया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गरीबों, आदिवासियों और पिछड़ों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर उनकी कीमती जमीन को जबरन उद्योगपतियों के हाथों में नहीं सौंपने दिया जाएगा. उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की तारीफ करते हुए कहा कि … Read More

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

कनिका राणा, जोहार लाइव संवाददाता राजनीति सिर्फ मंचों, भाषणों और चुनावी नारों की कहानी नहीं होती. इसके पीछे कई ऐसे पल भी छुपे होते हैं, जिनसे आम जनता कभी रूबरू नहीं हो पाती. सत्ता के गलियारों में कभी-कभी ऐसे संवाद हो जाते हैं, जो न अखबारों की सुर्खियां बनते हैं, न किसी बयान का हिस्सा- मगर वो पल राजनीति की असली प्रवृत्ति, को उजागर कर देती हैं. ऐसा ही एक किस्सा है, जो सत्ता के गलियारों में कभी-कभी सुनने को मिलता है. बात उन दिनों की है, जब देश के एक बड़े रणनीतिकार को, जो चुनावी रणनीति बनाने में माहिर … Read More

रामेश्वर उरांव

ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

Ranchi : ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. कांग्रेस के सीनियर विधायक और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दूसरा समन जारी होने के बाद मंगलवार को तय समय पर रांची स्थित ED दफ्तर पहुंचे. जांच एजेंसी के अधिकारी अब उनसे इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं. इससे ठीक एक दिन पहले, यानी सोमवार को ED ने उनके बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की थी, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. किस मामले में फंसा है उरांव परिवार? यह पूरा विवाद झारखंड की … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More