Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिमांशु सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जमशेदपुर में हुए बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा है. भाजपा ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के आदेश देने की मांग की है.

    पुलिस वैन से खींचकर की गई हत्या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

    राज्यपाल को भेजे पत्र में भाजपा ने बताया कि बीते 27 जून, 2026 को जमशेदपुर के आदित्यपुर इलाके में अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं. करणी सेना संगठन से जुड़े हिमांशु सिंह नामक युवक ने अपराधियों से जान बचाने के लिए पुलिस वैन की शरण ली थी. लेकिन अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में उसे वैन से बाहर घसीटा और सड़क पर पटककर चापड़ (धारदार हथियार) से काटकर उसकी नृशंस हत्या कर दी. इस पूरी घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. इस हमले में प्रत्युष सिंह नामक एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो फिलहाल कोलकाता में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

    निर्दोष को फंसाने और दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने का आरोप

    भाजपा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े करते हुए कहा है कि झारखंड पुलिस का यह स्वभाव बन चुका है कि वह मूल घटना से ध्यान भटकाने के लिए जांच को दूसरी दिशा में मोड़ देती है.

    भाजपा के अनुसार,

    दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं : घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ दायित्व में कोताही बरती बल्कि घायल के इलाज में भी लापरवाही की. लेकिन सरकार और पुलिस उन्हें बचाने में जुटी है.

    निर्दोष कारोबारी को बनाया बलि का बकरा : बकायदा सरकारी लाइसेंस और नियमों के तहत ‘डीडी बार’ चलाने वाले संचालक नीरज सिंह को इस मामले में बेवजह फंसाया गया है. घटना के दिन नीरज सिंह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद भी नहीं थे और न ही हत्या बार के भीतर हुई है. इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, गाड़ियां सीज कीं और उनकी पत्नी व बेटी को प्रताड़ित किया.

    जनता में भारी आक्रोश, CBI जांच ही एकमात्र रास्ता

    भाजपा ने पत्र में जिक्र किया कि इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर और जमशेदपुर में बुलाई गई बंदी ऐतिहासिक रही. सड़कों पर उतरे हजारों लोगों के जनसैलाब से यह साफ है कि जनता का अब स्थानीय पुलिसिया तंत्र और जांच प्रक्रिया से भरोसा उठ चुका है.

    भाजपा ने राज्यपाल से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य की ‘कुंभकर्णी सरकार’ तभी जागती है जब उच्च न्यायालय या राजभवन का चाबुक चलता है. इसलिए मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए उच्च स्तरीय CBI जांच बेहद जरूरी है.

    भाजपा ने अपने इस ज्ञापन के साथ घटना से जुड़े विभिन्न समाचार पत्रों की कतरनें, CCTV फुटेज (पेन ड्राइव में) और जमशेदपुर बंदी के वीडियो साक्ष्य के तौर पर राजभवन को सौंपे हैं. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, दिवंगत हिमांशु सिंह के पिताजी अरविन्द सिंह, शंभुनाथ सिंह भी उपस्थित रहे.

    Also Read : झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    Order a CBI probe into the murder of Karni Sena's Himanshu Singh: BJP करणी सेना के हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच कराएं : भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल
    Next Article ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026
    Latest Posts

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026

    केंद्र का ब्लॉक आदेश रद्द, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट होगा बहाल

    July 7, 2026

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.