Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो
    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नकली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में पहली बार एटीएस को नकली नोट मामले में न्यायालय से आरोपी को सजा दिलवाने में सफलता मिली है. एटीएस के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने नकली नोट से जुड़े बहुचर्चित मामले में फैसला सुनाते हुए अभियुक्त राजेश भुइयां को सात साल जेल की सजा सुनायी है.

    अभियुक्त पर 10,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अदालत ने राजेश भुइयां को भादवि की धारा 489 बी (किसी जाली या नकली करेंसी नोट को असली जानकर बेचना, खरीदना, प्राप्त करना या उसका इस्तेमाल करना) और 489 सी (कोई व्यक्ति जानबूझकर जाली नोट अपने पास रखता है और उसका इरादा उन्हें असली के रूप में चलाने का होता है) के तहत दोषी पाया था.

    क्या है मामला

    यह मामला एटीएस थाना कांड संख्या 01/2019 से जुड़ा है. अभियोजन के अनुसार 30 नवंबर 2018 को रांची रेलवे स्टेशन के पास आरोपी राजेश भुइयां को एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना पर पकड़ा था. उसके पास से एटीएस ने 2000 रुपये के 204 संदिग्ध नोट बरामद किये गये.

    रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड से जब पैसों की जांच कराई गई तो रिपोर्ट में 104 नोट नकली पाये गये थे. बाकि पैसे सही थे. जिसके बाद एटीएस ने पूरे साक्ष्य के साथ न्यायालय में आरोपी के खिलाफ सबूत पेश किए और न्यायालय ने पुख्ता सबूत के आधार पर सजा सुनाया है.

    बीते कुछ महीने में झारखंड में नकली नोटों की कई बड़ी खेप बरामद की गई है. जुलाई 2026 में असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर झारखंड के पाकुड़ जिले के दो तस्करों दयाल दास और गुलाब शेख को 7.37 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था. वे गुवाहाटी से नकली नोट लेकर झारखंड में खपाने आ रहे थे.

    जुलाई 2026 में रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक को नकली नोटों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं अगस्त 2025 में रांची पुलिस ने पटना से बस के जरिए आई 2 करोड़ रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद की थी. इस मामले में रांची के रातू रोड से मो. साबिर और साहिल को गिरफ्तार किया गया था.

    Also Read : जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    Jharkhand: First conviction in a fake currency case—find out who it is. जानिये कौन है वो झारखंडः नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत
    Next Article झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    Related Posts

    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    Latest Posts

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.