Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी
    क्राइम

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिल्डर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजधानी का सबसे पॉश और वीआईपी इलाका अशोकनगर बीती रात चोरों के निशाने पर रहा. यहां के रोड नंबर एक स्थित शहर के नामचीन बिल्डर और बड़े कारोबारी अखिलेश पांडेय के आलीशान मकान में चोरों ने धावा बोला. शातिर चोर घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर रफूचक्कर हो गए. घटना के बाद से पूरे इलाके के रसूखदार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

    मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस वारदात को बेहद शातिर और फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. देर रात नकाबपोश चोरों का गिरोह अखिलेश पांडेय के घर के बाहर पहुंचा. चोरों ने मेन गेट के बजाय घर के पिछले हिस्से को चुना. वे घर की दीवार पर लगे प्लास्टिक के ड्रेनेज पाइप के सहारे ऊपर चढ़ गए और फिर घर में एंट्री मारी.

    ऐसा लग रहा था कि चोरों को घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी. उन्होंने सीधे उस अलमारी को निशाना बनाया, जहां कीमती जेवरात रखे थे. लॉकर तोड़कर चोरों ने करोड़ों की ज्वेलरी अपने कब्जे में ली. खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने भागने के लिए भी उसी ड्रेनेज पाइप का इस्तेमाल किया और आसानी से उतरकर फरार हो गए.

    वारदात का पता गुरुवार को सुबह तब चला जब परिवार के सदस्य सोकर उठे. कमरे के अंदर अलमारी का ताला टूटा हुआ था और लॉकर खाली था. कीमती गहने गायब देख परिवार के होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी सूचना हटिया डीएसपी नीरज कुमार औरअरगोड़ा थाना की पुलिस को दी गई. वीआईपी इलाके में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई.

    सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी नीरज, स्थानीय थाना पुलिस और FSL की टीम खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने पाइप और अलमारी के पास से फिंगरप्रिंट्स डेवलप किए हैं. पुलिस ने जब घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो उसमें संदिग्ध चोर नजर आये. वारदात को अंजाम देने आए सभी अपराधियों ने पुलिस से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से पूरी तरह ढक रखा था. पीठ पर बैग टांगे चोरों का मूवमेंट बेहद प्रोफेशनल लगा. चेहरे ढके होने के कारण फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

    मामले में हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने कहा, “अशोकनगर में बिल्डर अखिलेश पांडे के घर चोरी की बड़ी वारदात हुई है. चोरों ने घर में घुसने के लिए पाइप का सहारा लिया. पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट्स के आधार पर चोरों के हुलिए का मिलान कर रही है. शहर के पुराने चोर गिरोहों के डोजियर भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.”

    Also Read : झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    Bag on the back using a drainage pipe for support... multi-crore theft at builder's home. ड्रेनेज पाइप का सहारा... बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी पीठ पर बैग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर
    Next Article पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.