Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026Updated:July 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के जामताड़ा सदर अस्पताल में बीती रात इलाज के अभाव और कथित लापरवाही की वजह से एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन मरीजों की जान चली गई. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और अस्पताल परिसर में लोगों का गुस्सा उबाल पर है. स्थानीय लोग अब अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

    स्वास्थ्य मंत्री के अपने ही गढ़ में सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम दम तोड़ रहा है. जामताड़ा सदर अस्पताल में बीती रात इलाज के अभाव और कथित लापरवाही तीन लोगों की जान चली गयी. परिजनों का इल्जाम हे कि अस्पताल के जनरल वार्ड में रातभर तीन मरीज दर्द से तड़पते रहे, उनके परिजन डॉक्टरों के आगे मिन्नतें करते रहे. एक को तो धनबाद रेफर कर दिया गया, पर दो को देखने तक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर टस से मस नहीं हुए. सुबह होने से पहले ही तीन घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए. दो मरीजों ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, तीसरे की सांसों की डोर धनबाद पहुंचने से पहले टूट गयी.

    मिली जानकारी के अनुसार चापुड़िया के रहने वाले 25 वर्षीय मुन्ना मोहली को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था. चंद्रदीपा निवासी 45 वर्षीय बाबूराम को खून की उल्टियां हो रही थी. इस चलते उन्हें भर्ती कराया गया था. वहीं, मंडलों की रहने वाली पार्वती को सांप ने डस लिया था. उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से धनबाद रेफर कर दिया  गया. लेकिन धनबाद पहुंचते-पहुंचते उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

    मृतकों के परिजन

    दूसरी तरफ, जब इस मामले को लेकर बवाल हुआ तो इमर्जेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एपीएन देव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि मुन्ना मोहली और बाबूराम मरांडी दोनों पहले से ही बहुत गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. परिजन उन्हें बिल्कुल आखिरी वक्त पर अस्पताल लेकर आए थे, जब उनकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी. डॉक्टर ने दावा किया कि उन्होंने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थिति हाथ से बाहर थी. हालांकि, जब उनसे सांप काटने वाली मरीज पार्वती दास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें इस केस के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है.

    जामताड़ा सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का अपना विधानसभा क्षेत्र है. अभी बीते 19 जून को स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे राज्य के सिविल सर्जनों के साथ बैठक की थी और सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 15 दिनों का कड़ा अल्टीमेटम दिया था. लेकिन अब मंत्री जी के अपने ही जिले का मुख्य अस्पताल इतने गंभीर आरोपों के घेरे में आ गया है.

    Also Read : चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौतें स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की
    Next Article बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.