Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश
    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NIA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    NIA ने बुधवार को देश के अलग-अलग राज्यों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने ऑनलाइन टेरर रेडिकलाइजेशन (इंटरनेट के जरिए युवाओं को भड़काने) से जुड़े एक बड़े मामले में देशव्यापी छापेमारी की है. NIA के मुताबिक, इस पूरी साजिश का मकसद भारत की लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ना था. ये लोग आईएसआईएस और अल-कायदा जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों की विचारधारा को बढ़ावा देकर देश में ‘खिलाफत’ यानी इस्लामिक स्टेट कायम करना चाहते थे. इस मामले में जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 20 जगहों पर एक साथ छापे मारे. इस मामले में अब तक एक नाबालिग समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत इसी साल मार्च में आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा पुलिस ने की थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी रहमतुल्ला शरीफ मोहम्मद के घर पर छापा मारा था, जहां से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ी कई आपत्तिजनक चीजें और दस्तावेज मिले थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मई के महीने में एनआईए ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया था.

    बुधवार को जिन 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई, वे हवा में नहीं की गई है. एनआईए ने पहले पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस की बारीकी से टेक्निकल जांच की थी. उनके कॉल रिकॉर्ड्स और इंटरनेट संपर्कों को खंगालने के बाद देश भर के इन 20 ठिकानों का पता चला था. आज की छापेमारी में भी कई नए डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. इनसे इस नेटवर्क के और भी राज खुलने की उम्मीद है.

    NIA की जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पकड़े गए आरोपी और उनके साथी देश के मासूम और संवेदनशील युवाओं को अपना शिकार बना रहे थे. इसके लिए वे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर हिंसक जिहादी वीडियो, भड़काऊ बातें और झूठी खबरें (मिसइन्फर्मेशन) फैलाकर युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे ताकि उन्हें कट्टरपंथी बनाया जा सके. जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी भारत विरोधी साजिश को अंजाम देने और जिहादी विचारधारा को फैलाने के लिए विदेशों में बैठे अपने आकाओं के साथ लगातार ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे. NIA अब इस साजिश में शामिल दूसरे लोगों की पहचान करने में जुटी है ताकि देश को अस्थिर करने की इस बड़ी साजिश को पूरी तरह से नाकाम किया जा सके.

    Also Read : दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी NIA conducts rapid-fire raids at 20 locations across 10 states; plot involved brainwashing youth online to establish a 'Caliphate' in India. युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में 'खिलाफत' लाने की थी साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की
    Next Article लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    August 26, 2026

    तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

    August 26, 2026

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.