Ranchi : राजधानी में इन दिनों सरकारी दफ्तरों में काम के एवज में पैसा लेने की प्रक्रिया खत्म होने का नाम नहीं ले रही. घूस के पैसों को अब दिन का समय बदलकर रात कर दिया गया है. ऐसा ही एक मामला बीती देर रात देखने मिला है. रांची ACB की टीम ने देर रात बुढ़मू सीओ सचिदानंद वर्मा, कर्मचारी राजेश कुमार और एक सहयोगी को पकड़ा है. हालांकि, यह कार्रवाई काम के एवज में पैसा वसूली को लेकर था. फिलहाल तीनों से ACB मुख्यालय में पुछताछ चल रही है. हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं. अब देखना है कि इस मामले में एसीबी की टीम कितने लोगों की गिरफ्तारी पत्रकारों के समक्ष पेश करेंगे.
Also Read : गद्दारी से विष पीने तकः इंडिया गठबंधन में समीक्षा की धमकी की उम्र क्या है?

