Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 9, 2026Updated:July 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में निवेश और रोजगार के मुद्दों पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला है। प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा है कि सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर भ्रमित करना बंद करे और निवेश-रोजगार के दावों पर साफ-साफ जवाब दे. बीजेपी ने दिल्ली में हुई स्टेक होल्डर्स मीट पर भी सवाल उठाए. संदीप वर्मा ने कहा कि बैठक में दूसरे विभागों के मंत्री तो दिखे, लेकिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में होने के बाद भी गायब रहे. इससे साफ पता चलता है कि होटल ताज में हुई यह बैठक सिर्फ एक छलावा है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है.

    संदीप वर्मा ने मुख्यमंत्री के पिछले विदेश दौरे का मुद्दा उठाते हुए सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एक साल पहले मुख्यमंत्री अपने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन गए थे. अब सरकार को बताना चाहिए कि इस विदेशी दौरे पर जनता के टैक्स का कितना पैसा खर्च हुआ, उस खर्च के बदले राज्य में अब तक कितना वास्तविक निवेश आया और जमीनी स्तर पर कितनी योजनाएं शुरू हो पाई हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से पिछले सात वर्षों का हिसाब मांगती है. सरकार बताए कि उसके कार्यकाल में कितने बड़े उद्योग लगे और उनसे कितने स्थायी रोजगार मिले. उन्होंने दावा किया कि जमीनी हकीकत यह है कि सरकार एक भी बड़ा उद्योग लगाने में कामयाब नहीं रही है.

    बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सबसे बड़ा धोखा वही होता है जब लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर बीच रास्ते में छोड़ दिया जाए. सरकार ने युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया था. लेकिन आज हकीकत यह है कि लाखों युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं और राज्य में लगातार हो रही अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने आगे कहा कि सरकार जब डिजिटल गवर्नेंस, AI और आईटी IT सेक्टर की बातें करती है, तो उसे यह भी बताना चाहिए कि राज्य में कितने आईटी पार्क, स्टार्टअप हब या टेक्नोलॉजी सेंटर बने हैं ताकि युवाओं को आधुनिक रोजगार मिल सकें.

    संदीप वर्मा ने जोर देकर कहा कि कोई भी बिजनेसमैन वहीं पैसा लगाता है जहां का माहौल सुरक्षित हो. झारखंड में बढ़ती रंगदारी, अपराध, अवैध खनन और भ्रष्टाचार की वजह से निवेशकों का भरोसा टूट रहा है. सरकारी दावों पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सालों से सिंगल विंडो सिस्टम की बात कर रही है, लेकिन आज भी नए उद्योग लगाने की प्रक्रिया बेहद जटिल है. इसके अलावा, केंद्र सरकार की तरफ से स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पूरी मदद मिल रही है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही के कारण यहां के नए उद्यमियों को जरूरी सहयोग नहीं मिल पा रहा है. संदीप वर्मा ने साफ कहा कि झारखंड की जनता अब सिर्फ बड़े-बड़े भाषणों से बहलने वाली नहीं है, उसे जमीन पर काम देखना है.

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान और नीरज सिंह भी मौजूद रहे.

    Also Read : AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    jharkhand-investment-controversy-bjp-demands-accountability-from-cm दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा विदेश दौरे का दें हिसाब... भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?
    Next Article AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    Related Posts

    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026
    Latest Posts

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.