Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : अठखेलियां कर रही गंगा और बूढ़ी गंडक, कोसी और बागमती नदी का चित्त हुआ शांत
    बिहार

    बिहार : अठखेलियां कर रही गंगा और बूढ़ी गंडक, कोसी और बागमती नदी का चित्त हुआ शांत

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    खगड़िया। खगड़िया जिले के बाढ़ पीड़ितों के साथ गंगा और बूढ़ी गंडक नदियां अठखेलियां कर रही हैं, जबकि कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। इस नदी के शांत पड़ने से जहां लोग राहत की सांस ले रहे हैं वहीं गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में स्थिरता आने के बाद हुई बढ़ोतरी लोगों को असमंजस में डाल रखा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की नजर अब गंगा और बूढ़ी गंडक नदी पर टिक गई है।

    सुबह कोसी और बागमती नदियां शांत नजर आई वहीं गंगा और बूढ़ी गंडक नदी ने अपने जलस्तर में मामूली बढ़त दर्ज कराया। गंगा नदी एक दिन में 0.3 मीटर बढ़कर खतरे के निशान से 0.58 मीटर ऊपर पहुंच गई है जबकि बूढ़ी गंडक नदी 0.05 मीटर बढ़कर खतरे के निशान से 0.76 मीटर ऊपर पहुंच गई है।

    गंगा नदी का खतरे का निशान 34.7 मीटर है जबकि बूढ़ी गंडक नदी का खतरे का निशान 36.60 मीटर है। वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 34.66मीटर दर्ज किया गया जबकि बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर 37.36 मीटर दर्ज किया गया। कोसी और बागमती नदियां निरंतर घट रही हैं हालांकि अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.41 मीटर ऊपर दर्ज किया गया जो एक दिन में 0 .07 मीटर कम हुआ है, जबकि बागमती नदी बीते एक दिन में 0.12 मीटर कम हुआ है। वर्तमान में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.41 मीटर तथा बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 2.10 मीटर ऊपर बह रहा है।

    कोसी नदी का खतरे का निशान 33.85 मीटर और बागमती नदी का खतरे का जलस्तर 35.63 मीटर है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले के सभी सात अंचल बाढ़ प्रभावित हैं। जिले के 129 पंचायतों में से 41 पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले के 367 गांव में से 135 गांव के डेढ़ लाख लोग बाढ प्रभावित भी हैं।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : गर्भवती महिलाओं के बदले चूहे खा रहे ताकत की दवा
    Next Article झारखंड का पहला एलोवेरा विलेज, ग्रामीणों की मेहनत से बना आत्मनिर्भर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    Latest Posts

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.