Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘ब्याह कब हुआ?’: तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले खान सर, ”आपका ही मॉडल कॉपी किया है”…देखें Video
    ट्रेंडिंग

    ‘ब्याह कब हुआ?’: तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले खान सर, ”आपका ही मॉडल कॉपी किया है”…देखें Video

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    'ब्याह कब हुआ?'
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : देश के मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर विवाह के बंधन में बंध चुके हैं. रविवार को पटना में उनकी शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया, जो पूरी तरह से स्टार स्टडेड इवेंट बन गया. इस खास मौके पर कई राजनीतिक दिग्गजों से लेकर मशहूर हस्तियों तक ने शिरकत की. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही तेजस्वी यादव और खान सर की मजेदार बातचीत, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. रिसेप्शन के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे तो उन्होंने मुस्कराते हुए खान सर से सवाल किया, ब्याह कब हुआ?

    इस पर खान सर ने भी फुर्ती से जवाब दिया, “जब इंडिया-पाक टेंशन चल रहा था, उसी वक्त ब्याह हुआ. और एकदम आपका ही मॉडल कॉपी किया है सर.”

    खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची !!#khansirmarriage #KhanSir #KhanSirWedding #KhanSirReception #khansirwife pic.twitter.com/6q36r4vHSw

    — राजपूत सवित सिंह (@Savit12) June 3, 2025

    सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    तेजस्वी यादव भी इस मजेदार जवाब पर खिलखिला कर हंस पड़े और बोले, “तब तो रिसेप्शन सही समय पर हुआ है.” इस हल्के-फुल्के संवाद ने वहां मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया और माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया.

    राज्यपाल और डिप्टी CM भी पहुंचे बधाई देने

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी रिसेप्शन में पहुंचे और उन्होंने खान सर को आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में खान सर का योगदान प्रेरणादायक है. अब उनके वैवाहिक जीवन में भी उन्हें इसी तरह सफलता मिले, यही शुभकामना है.

    बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी खान सर को गुलदस्ता देकर बधाई दी और कहा, “बिहार को खान सर जैसे शिक्षकों पर गर्व है, जिन्होंने पढ़ाई को सरल और मजेदार बनाकर लाखों युवाओं को नई दिशा दी है.”

    छात्र भी बड़ी संख्या में पहुंचे

    खान सर की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिसेप्शन में न केवल नेता और अधिकारी, बल्कि हजारों की संख्या में छात्र और शुभचिंतक भी पहुंचे. कई छात्रों ने दूर से ही अपने ‘ऑनलाइन गुरुजी’ को देखकर हाथ जोड़े और फोटो लेने की कोशिश करते दिखे.

    Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    Bihar celebrities funny conversation Khan sir Khan Sir wedding Leader of Opposition patna political figures popular teacher reception event social media star-studded event Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav Khan Sir Viral Clip Viral Video Wedding wedding reception when was the wedding YouTuber खान सर खान सर शादी तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव खान सर नेता प्रतिपक्ष पटना बिहार ब्याह कब हुआ मजेदार बातचीत मशहूर टीचर मशहूर हस्तियां यूट्यूबर राजनीतिक हस्तियां रिसेप्शन इवेंट वायरल क्लिप वायरल वीडियो शादी शादी रिसेप्शन सोशल मीडिया स्टार स्टडेड इवेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के कार्यवाहक विदेश मंत्री से मुलाकात की, आतंकवाद विरोधी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
    Next Article नीतीश कुमार ने Dream-11 पर जीते 5 करोड़ रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.