Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Impact : मनरेगा में डिजिटल हाजिरी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर जोहार लाइव की खबर के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. NMMS (National Mobile Monitoring System) के जरिए मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने में Duplicate Attendance and Fraud Detection के तहत बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को हटा दिया है. वहीं पांच मेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी काम से हटा दिया गया है.

    जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, NMMS में उपस्थिति दर्ज करने के दौरान कुल 6709 फोटो सत्यापन के लिए सामने आए. इनमें से 6595 फोटो रिजेक्ट कर दिए गए, जबकि केवल 75 फोटो स्वीकार किए गए हैं. 39 मामले अभी Accept/Reject के लिए लंबित हैं. सबसे अधिक मामले मनिका प्रखंड में 3443 और महुआडांड़ में 2051 पाए गए हैं.

    मनिका BPO हटाए गए, मेट की लॉगिन ID रद्द

    मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रखंड से हटाकर जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सभी संबंधित मेट को भी कार्य से हटा दिया गया है और उनकी Login ID रद्द कर दी गई है.

    मनिका प्रखंड में पांच मेट के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. वहीं महुआडांड़ में संबंधित मेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी कार्य से हटा दिया है.

    रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण, लगाया गया अर्थदंड

    कार्रवाई की जद में ग्राम रोजगार सेवक भी आए हैं. सभी संबंधित रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उन पर अर्थदंड लगाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की आगे भी जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अतिरिक्त कार्रवाई हो सकती है.

    जोहार लाइव ने 3 सितंबर को अपनी रिपोर्ट में मनरेगा की डिजिटल हाजिरी में गड़बड़ी और संदिग्ध तरीके से उपस्थिति दर्ज किए जाने का मामला सामने रखा था. इसके बाद जिला प्रशासन की कार्रवाई से साफ है कि मामला महज तकनीकी गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

    उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन ने मनरेगा में पारदर्शिता बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है.

    Also Read : डिजिटल हाजिरी घोटाला: लातेहार में फर्जी ऐप से बनी मजदूरों की हाजिरी

    जोहार लाइव इम्पैक्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा
    Next Article झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.