Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए टाइगर मोबाइल की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. टाइगर मोबाइल में तीन साल से अधिक समय से तैनात पदाधिकारियों और जवानों का तबादला किया जाएगा. उनकी जगह नए पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है.

    वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने गुरुवार 3 सितंबर को नवीन पुलिस केंद्र स्थित यूसी झा हॉल में टाइगर मोबाइल की कार्यप्रणाली, गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की. इसमें एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसपी यातायात, एएसपी कोतवाली, सभी डीएसपी, थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में तैनात पदाधिकारी और जवान शामिल हुए.

    अपराधियों और संदिग्धों का होगा सत्यापन, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्ती

    बैठक में टाइगर मोबाइल की पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया. बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल समेत अन्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित और सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस की कोशिश है कि ऐसे स्थानों पर टाइगर मोबाइल की मौजूदगी लगातार बनी रहे, जहां अपराध की आशंका अधिक रहती है.

    आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस, अवैध शराब, चेन स्नैचिंग, मोबाइल स्नैचिंग और ड्रग पेडलिंग जैसे मामलों में शामिल रहे अपराधियों और पूर्व अपराधियों का सत्यापन भी कराया जाएगा. संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सूचना और आसूचना जुटाने का निर्देश दिया गया है. जरूरत के अनुसार सत्यापन के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    QR कोड से होगी पेट्रोलिंग की निगरानी

    रांची के सभी थाना क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर QR कोड लगाए गए हैं. टाइगर मोबाइल के जवान गश्ती के दौरान इन स्थानों पर पहुंचकर QR कोड स्कैन करेंगे. इसके जरिए यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि पुलिसकर्मी निर्धारित संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से पहुंच रहे हैं.

    टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और जवानों की छोटे हथियारों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस भी कराई जाएगी. इसके लिए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    तीन साल से अधिक समय से टाइगर मोबाइल में तैनात कर्मियों के तबादले को भी व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाया गया है. उनके स्थान पर नए पदाधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे. थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के कामकाज की नियमित निगरानी करने के साथ क्षेत्र की जरूरत के अनुसार कार्य-विभाजन, क्षेत्र-विभाजन और ड्यूटी का समय तय करने का निर्देश दिया गया है.

    पुलिस की इस पूरी कवायद का उद्देश्य टाइगर मोबाइल को अधिक सक्रिय बनाना, अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर अपराध की रोकथाम को मजबूत करना है.

    Also Read : क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

    Ranchi Police रांची पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR
    Next Article झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    क्राइम

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.