Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही छात्रों की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. JPSC-JSSC Reform Manch ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो हस्तक्षेप आवेदन (Intervention Application) दाखिल किए हैं.

    मंच का कहना है कि इन आवेदनों के जरिए झारखंड के लाखों प्रतियोगी छात्रों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग को सुप्रीम कोर्ट के सामने मजबूती से रखा जाएगा.

    हरिशरण देवगन मामले में हस्तक्षेप की मांग

    यह मामला हरिशरण देवगन बनाम झारखंड सरकार से जुड़ा है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 11 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी. लेकिन दिल्ली में प्रस्तावित BRICS सम्मेलन के मद्देनजर अब सुनवाई की तारीख 16 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
    रिफॉर्म मंच ने इसी मामले में हस्तक्षेप की अनुमति मांगते हुए दो IA दाखिल किए हैं. मंच का कहना है कि आवेदन पर अदालत के विचार के बाद उसके अधिवक्ता छात्रों से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और सीबाआई जांच की जरूरत से जुड़े अपने पक्ष को सुप्रीम कोर्ट के सामने रख सकेंगे.

    लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं

    रिफॉर्म मंच का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का मामला सिर्फ किसी एक परीक्षा या एक अभ्यर्थी तक सीमित नहीं है. यह झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ-साथ लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है.

    मंच ने कहा कि छात्रों की सीबीआई जांच की मांग को सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रभावी तरीके से रखने के लिए देश के बड़े और प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं के जरिए पैरवी की जाएगी.

    छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील

    सुप्रीम कोर्ट में IA दाखिल होने के बाद रिफॉर्म मंच ने झारखंड के प्रतियोगी छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील की है. मंच ने छात्रों से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने को कहा है.

    मंच का कहना है कि वह छात्रों के हित और जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को पूरी मजबूती के साथ सुप्रीम कोर्ट में उठाएगा. अब 16 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर छात्रों और अभ्यर्थियों की नजर रहेगी.

    Also Read : जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    JPSC-JSSC Reform Manch जेपीएससी और जेएसएससी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में
    Next Article जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.