Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डिजिटल हाजिरी घोटाला: लातेहार में फर्जी ऐप से बनी मजदूरों की हाजिरी
    जोहार ब्रेकिंग

    डिजिटल हाजिरी घोटाला: लातेहार में फर्जी ऐप से बनी मजदूरों की हाजिरी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 3, 2026Updated:September 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वसीम अख्तर, लातेहार

    लातेहार जिले में मनरेगा और बीवीजी रामजी योजना में मजदूरों की डिजिटल हाजिरी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जिले में 6,311 मजदूरों का मामला सामने आया है जिसमें कई मजदूरों की फोटो की हाजिरी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए बनाई गई थी. इन सभी फोटो की डुप्लीकेट वेरिफिकेशन जांच शुरू होने के बाद अब तक सिर्फ 63 फोटो सही पायी गयी हैं, जबकि 2,244 फोटो रिजेक्ट कर दी गयी हैं. वहीं 4,004 फोटो की जांच अभी लंबित है.

    जांच के आंकड़ों ने मनरेगा और बीवीजी रामजी योजना में मजदूरों की डिजिटल हाजिरी की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खासकर यह सवाल उठ रहा है कि थर्ड पार्टी ऐप के जरिए तैयार की गई फोटो हाजिरी को किस प्रक्रिया के तहत स्वीकार किया गया और क्या इन फोटो में मजदूर वास्तव में योजना स्थल पर मौजूद थे.

    थर्ड पार्टी ऐप से तैयार हो रही थी हाजिरी

    मनरेगा में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एनएमएमएस के जरिए फोटो हाजिरी की व्यवस्था है. लेकिन लातेहार में सामने आए मामले में प्रशासनिक सूत्रों के अनुासार, एनएमएमएस के अलावा थर्ड पार्टी ऐप के जरिए मजदूरों की फोटो हाजिरी तैयार की जा रही थी.

    जांच में यह बात सामने आई है कि इस ऐप के जरिए योजना स्थल पर मजदूरों की वास्तविक मौजूदगी के बिना भी फोटो के माध्यम से हाजिरी तैयार की जा सकती थी. इसके बाद तैयार हाजिरी को ब्लॉक प्रोग्रामिंग ऑफिसर (बीपीओ) के लॉगिन से एक्सेप्ट कर एंट्री की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी. अब इन्हीं फोटो की डुप्लीकेट वेरिफिकेशन जांच की जा रही है. जांच के दौरान बड़ी संख्या में फोटो रिजेक्ट की जा रही हैं.

    6,311 फोटो में सिर्फ 63 सही

    जांच के लिए कुल 6,311 फोटो सामने आयी हैं. इनमें सिर्फ 63 फोटो स्वीकृत हुई हैं. स्वीकृत 63 फोटो में बालूमाथ के 32, मनिका के 29 और महुआडांड़ के 2 मजदूर शामिल हैं. जिले के बरवाडीह, चंदवा, गारू और लातेहार सदर से एक भी फोटो स्वीकृत नहीं हुई है.

    वहीं 2,244 फोटो रिजेक्ट हो चुकी हैं और 4,004 फोटो अभी लंबित हैं. यानी जांच पूरी होने के बाद तस्वीर और साफ होगी कि लंबित फोटो में कितनी हाजिरी सही है और कितनी संदिग्ध या डुप्लीकेट निकलती है.

    फोटो रिजेक्ट होने के मामले में महुआडांड़ सबसे आगे है. यहां कुल 1,960 फोटो की जांच में 1,629 फोटो गलत या डुप्लीकेट पायी गयी हैं. इसके बाद चंदवा में 274 और बालूमाथ में 253 फोटो रिजेक्ट हुई हैं. मनिका में 28, लातेहार सदर में 7, बरवाडीह में 51 और गारू में 2 फोटो रिजेक्ट की गयी हैं.

    डी-डुप्लीकेट फोटो वेरिफिकेशन के दौरान फोटो रिजेक्ट किये गए हैं. अभी भी जांच चल रही है. इस मामले में एक बीपीओ और दो कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की गई है.

    – सैयद रियाज़ अहमद, डीडीसी, लातेहार

    ऐसे समझें जिले की प्रखंडवार स्थिति

    प्रखंडस्वीकृतलंबितरिजेक्टकुल
    बालूमाथ3217253302
    बरवाडीह005151
    चंदवा0300274574
    गारू0123
    लातेहार सदर0279
    महुआडांड़23291,6291,960
    मनिका293,357283,414
    कुल634,0042,2446,311

    मजदूरों के फोटो रिजेक्ट होने से हड़कंप

    जिले में मजदूरों के फोटो रिजेक्ट होने से हड़कंप मच गया है. मिले डेटा के अनुसार 4,004 मामलों में कार्रवाई के लिए जांच चल रही है. इसमें मनिका प्रखंड में सर्वाधिक 3,357, महुआडांड़ में 329 और चंदवा प्रखंड में 300 मामले लंबित पड़े हुए हैं.

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    मजदूर मनरेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता रघुवर दास की जासूसी करवाते थे? बीजेपी का सनसनीखेज आरोप
    Next Article झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरसिंह घाट पर आज सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य सोनू का विश्वविद्यालय विधेयक: झारखंड की सियासत में क्यों मची थी हलचल?

    September 6, 2026

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन राजकीय शोक, आधे झुकेंगे तिरंगे

    September 6, 2026

    मुख्यमंत्री समेत कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने सुदिव्य सोनू के निधन पर जताया शोक

    September 6, 2026

    नरसिंह घाट पर आज सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई, दोपहर 12 बजे गिरिडीह पहुंचेंगे हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.