Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    Kanika RanaBy Kanika RanaSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिम्स जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने डीन को ज्ञापन सौंपकर जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए दिन में दो बार फेस अटेंडेंस को वेतन-स्टाइपेंड भुगतान से जोड़ने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया है, और मांग रखी है कि तय ड्यूटी घंटे, स्टाफ की कमी और सुविधाओं की अनदेखी करके यह व्यवस्था लागू न की जाए.

    क्या है पूरा मामला?

    पिछले हफ्ते स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स समेत राज्य के छह मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की फेस बायोमेट्रिक हाजिरी दिन में दो बार दर्ज कराने और उसी हाजिरी के आधार पर वेतन भुगतान करने की योजना बनाई थी. इसी प्रस्ताव पर अब जूनियर डॉक्टर भड़क गए हैं.  JDA ने ज्ञापन में साफ लिखा कि उन्हें अटेंडेंस पर नजर रखने और पारदर्शिता से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन उनका कहना है कि यह व्यवस्था तय ड्यूटी घंटे, आराम का समय, पहले से मौजूद कामकाज का बोझ, स्टाफ और फैकल्टी की कमी, और अस्पताल में मौजूद सुविधाओं को अनदेखा करके लागू नहीं की जा सकती.

    समय पर वेतन और बराबरी की मांग

    एसोसिएशन ने मांग रखी कि वेतन-स्टाइपेंड समय पर और बिना रुकावट मिले. साथ ही इमरजेंसी, रात और एक्सटेंडेड ड्यूटी दर्ज करने के लिए एक साफ-सुथरा सिस्टम बने. JDA का कहना है कि जो भी नियम बने, वो सभी कैडर पर बराबर लागू हो, किसी एक वर्ग को निशाना बनाकर नहीं.

    फिलहाल फैसला टालने की मांग

    JDA ने सीधी मांग की है कि जब तक ये सारी बातें साफ नहीं होतीं, तब तक प्रस्तावित व्यवस्था, खासकर वेतन से इसका जुड़ाव, रोक दिया जाए. एसोसिएशन ने यह भी सवाल उठाया कि सिर्फ जूनियर रेजिडेंट, सीनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर को ही इस दायरे में क्यों लाया जा रहा है, इसका नियम क्या है? JDA ने असल कार्य-घंटों की जांच और रेजिडेंट प्रतिनिधियों के साथ सीधी बातचीत की भी मांग की है. JDA ने ज्ञापन में लिखा “हम जवाबदेही के खिलाफ नहीं हैं, हम चुनिंदा जवाबदेही के खिलाफ हैं.”

    Also Read: जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    Accountability dailynews doctorsissue faceattendance Issue jharkhand JharkhandNews juniordoctors Latest newshindi ranchi Rims seniordoctors update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल
    Next Article झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.