Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी
    ट्रेंडिंग

    NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिक्शा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi/Shivhar : NH- 227 पर रसीदपुर गांव के समीप बीती देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बेतरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

    मुजफ्फरपुर रेफर

    मृतका की शिनाख्त शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बलहा गांव निवासी खैरातु शाह की बीवी फूलों खातून (45) के तौर पर की गई है। हादसे में ई-रिक्शा चालक मो. साबिर शाह, शाहनाज बेगम, सैयद ओवैस और मंसूर शाह आलम जख्मी हो गए हैं। इनमें सैयद ओवैस की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।

    घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

    मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग सरोजा सीताराम सदर अस्पताल से इलाज करवाकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीतामढ़ी की दिशा से आ रही तेज गति की स्कॉर्पियो ने रसीदपुर गांव के पास ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    मामले की जांच जारी

    घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक DSP भाई भरत, ट्रैफिक पुलिस बल और सदर थानेदार रणधीर कुमार स्पॉट पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक की बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कॉर्पियो सवार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Also Read : सारंडा के जंगल में मिला विस्फोटक का जखीरा, ओडिशा से लूटा गया था सामान

    Accident accused absconding Bihar news E Rickshaw high speed injured late night accident Local News NH-227 Rasidpur village Road Accident road safety Scorpio severe collision woman dead ई रिक्शा घायल तेज रफ्तार दुर्घटना फरार आरोपी बिहार समाचार भीषण टक्कर महिला की मौत रसीदपुर गांव रात का हादसा सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्कॉर्पियो स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा के जंगल में मिला विस्फोटक का जखीरा, ओडिशा से लूटा गया था सामान
    Next Article मलयपुर में फर्जी दारोगा बनकर 50 हजार की ठगी, युवक फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    ट्रेंडिंग

    महिला आरक्षण पर फिर छिड़ी बहस, ALIFA बोला- अब और इंतजार नहीं

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.