Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026No Comments4 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Medical and MBBS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 9,911 अतिरिक्त MBBS सीटों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही देश में एमबीबीएस की कुल सीटें बढ़कर रिकॉर्ड 1,36,939 हो गई हैं.
    नियामक संस्था द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और मौजूदा संस्थानों में सीटें बढ़ाए जाने के बाद 1,27,028 सीटों का नवीनीकरण भी किया गया है. यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है, जब हर साल 22 लाख से अधिक उम्मीदवार NEET-UG परीक्षा में शामिल होते हैं और एमबीबीएस सीटों की मांग अब भी उपलब्ध सीटों से कहीं अधिक है.
    मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) के अध्यक्ष एम.के. रमेश ने बताया कि एमबीबीएस  सीटों में यह उल्लेखनीय वृद्धि स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 (Graduate Medical Education Regulations, 2023) में किए गए बदलावों के कारण संभव हुई है.
    उन्होंने कहा कि पहले कोई मेडिकल कॉलेज अपनी स्थापना के साढ़े चार से पांच वर्ष बाद ही सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकता था. लेकिन 2023 के नए नियमों के बाद यह प्रतिबंध हटा दिया गया है. अब यदि कोई कॉलेज निर्धारित मानकों को पूरा करता है, तो वह दूसरे ही बैच से सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकता है.
    यह स्वीकृत सीट मैट्रिक्स AIIMS और JIPMER जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को शामिल नहीं करता. इसमें देश के 823 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं, जिनमें 441 सरकारी और 382 निजी मेडिकल कॉलेज हैं. यही मैट्रिक्स इस वर्ष की काउंसलिंग का आधार बनेगा. हालांकि, एनएमसी ने कहा है कि अपीलीय प्राधिकरण या अन्य सक्षम संस्था के फैसलों के आधार पर इसमें संशोधन किया जा सकता है.
    रिकॉर्ड संख्या में MBBS सीटें उपलब्ध होने से भारत की चिकित्सा कार्यबल यानी मेडिकल वर्कफोर्स में बढ़ोतरी की उम्मीद है. केंद्र सरकार का अनुमान है कि देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात अब 1:811 हो जाएगा, जबकि व्यापक रूप से स्वीकार्य मानक 1:1000 का है.
    हालांकि, एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को चेतावनी भी दी है कि वे स्वीकृत क्षमता से अधिक छात्रों का प्रवेश न लें. ऐसा करने पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत नियामकीय और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. कॉलेजों को काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपनी स्वीकृत सीटों का सत्यापन करने और किसी भी विसंगति की सूचना MARB को देने के निर्देश दिए गए हैं.
    9,911 नई सीटों में से 2,400 सीटें 25 नए मेडिकल कॉलेजों (7 सरकारी और 18 निजी) में जोड़ी गई हैं, जबकि शेष 7,511 सीटें मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में सीट क्षमता बढ़ाकर जोड़ी गई हैं. इस वर्ष स्वीकृत अतिरिक्त सीटों में करीब 79% हिस्सा निजी मेडिकल कॉलेजों का है.

    2026-27 MBBS सीट मैट्रिक्स (राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों को छोड़कर)

         श्रेणी                 सरकारी   निजी        कुल
    मेडिकल कॉलेज       441          382           823
    नवीनीकृत सीटें         61,185      65,843     1,27,028
    बढ़ाई गई सीटें          2,111        7,800        9,911
    कुल MBBS सीटें       63,296      73,643     1,36,939

    MBBS कॉलेजों और सीटों के मामले में शीर्ष राज्य

      राज्य           सरकारी कॉलेज     निजी कॉलेज      कुल कॉलेज       कुल MBBS सीटें
    उत्तर प्रदेश          49                         39                 88                  14,000 (दूसरा स्थान)
    महाराष्ट्र               42                        44                  86                  13,099
    तमिलनाडु           37                         41                 78                  13,999 (तीसरा स्थान)
    कर्नाटक              24                        51                  75                  15,395 (सबसे अधिक MBBS सीटें)
    राजस्थान              33                       18                  51                   8,080
    Also Read : मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें
    2023 AIIMS और JIPMER Graduate Medical Education Regulations MBBS एनएमसी एमबीबीएस मेडिकल सीट राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख
    Next Article सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.