Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ओंकारेश्वर से लेकर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से करें नए साल की शुरुआत, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें किराया
    ट्रेंडिंग

    ओंकारेश्वर से लेकर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से करें नए साल की शुरुआत, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, जानें किराया

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : 2024 में नए साल की शुरूआत सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन से करने का मौका IRCTC दे रहा है. इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. दिनांक 09 जनवरी, 2024 से 18 जनवरी, 2024 तक 09 रातों और 10 दिनों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 07 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है. इस दौरान पर्यटकों को सेकेंड एसी,थर्ड एसी एवं स्लीपर क्लास में यात्रा, नाश्ता और दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा.

    इन स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण

    इस टूर पैकेज के दौरान पर्यटकों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ,  द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराया जाएगा. अलग-अलग श्रेणी के अनुसार, ट्रेन में कुल बर्थों की संख्या  767 है जिसमें 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 70 सीटें) और स्लीपर (कुल 648 सीटें) उपलब्ध रहेंगी.

    इन स्टेशनों से बोर्ड-डीबोर्ड कर सकेंगे ट्रेन

    इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है.

    जानिए कितना होगा किराया

    इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में  पैकेज का मूल्य 19000 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का किराया 17900 रुपये है. इसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था रहेगी.

    स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में पैकेज का मूल्य 31900 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का 30600 रुपये है. इसमें 3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

    कंफर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में पैकेज का मूल्य 42350 रुपये प्रति व्यक्ति और प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 40800 रुपये है. इसमें 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी.

    कैसे करें बुकिंग?

    आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें LTC एवं EMI (रु- 917/- प्रति माह से शुरू) की सुविधा उपलब्ध है. ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है.

    देहरादून: 8287930665/ 8650930962

    मुरादाबाद: 8285469807

    लखनऊ: 8287930913/8287930908/8287930906/8287930902

    कानपुर: 8595924298/ 82879 30930

    झांसी : 8595924291/8595924272

    इसे भी पढ़ें: वादियों की खुशबू, नाशपाती की मिठास, चलिए चलते हैं पहाड़ों की मल्लिका नेतरहाट

     

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
    Next Article BCCI का बड़ा फैसला : माही की जर्सी नंबर-7 हो गई ‘रिटायर’

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.