Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अक्षरा सिंह के इवेंट में बवाल, धक्का-मुक्की और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    ट्रेंडिंग

    अक्षरा सिंह के इवेंट में बवाल, धक्का-मुक्की और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इवेंट में हंगामें की खबर सामने आ रही है. बिहार के औरंगाबाद के दाउद नगर की एक दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में आई थीं. उन्हें देखने के लिए लोग इतने बेकाबू हो गए कि मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया. पुलिस को मामला संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने लोगों पर हाथ उठाया, तो दूसरी तरफ जनता भी पथराव करने लगी. पुलिस ने हंगामे को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन मामला नहीं संभल पाया. हंगामे के बीच अक्षरा सिंह को तो किसी तरह की चोट नहीं आई लेकिन एक पुलिसकर्मी समेत 3 लोग घायल हो गए.

    कैसे जमा हुई भीड़

    अक्षरा सिंह दाउद नगर में उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाली हैं, ये खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई थी. अक्षरा कार्यक्रम में काफी देरी से पहुंचीं. तब तक वहां इतने लोग जमा हो चुके थे कि पुलिस के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया. अक्षरा को देखते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोग उनकी झलक पाने को टूट पड़े. इवेंट में पहुंचकर अक्षरा ने कुछ भोजपुरी गाने गाए. चाहने वालों से बातचीत की. उन्होंने इवेंट में अपनी आवाज का जादू चलाना शुरू ही किया था कि इतने में लोगों ने बवाल काट दिया.

    लेट आने की वजह से हजारों की तादाद में जमा हुई भीड़

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि अक्षरा सिंह के लेट आने की वजह से हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो गई थी. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. इस मामले में अभी FIR नहीं हुई है, लेकिन FIR की जाएगी. हंगामे में कांस्टेबल और कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. पूरे मामले पर अब तक अक्षरा ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. ये पहला मौका नहीं है जब अक्षरा के इवेंट में बवाल हुआ है. इससे पहले भी कई बार उनके इवेंट में पत्थरबाजी हो चुकी है.

    इसे भी पढ़ें: APPLE बना दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन BRAND, 13 साल बाद SAMSUNG से छिना ताज

    Bhojpuri Actress Akshara Singh Bihar City News Current News Daily News Event Johar Live Latest news lathicharge Local News Main News News Headline patna police ruckus Stone Throwing Today's News आज की खबर इवेंट करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना पथराव पुलिस बिहार भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह मुख्य समाचार लाठीचार्ज लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में आईटी की छापेमारी, आज भी जारी  
    Next Article BBQ नेशन रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा हुआ चुहा, खाना खाकर अस्पताल में भर्ती हुआ व्यक्ति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.