Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद में आईटी की छापेमारी, आज भी जारी  
    क्राइम

    धनबाद में आईटी की छापेमारी, आज भी जारी  

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के दो बड़े कोयला कारोबारी आयकर विभाग (आईटी) के रडार पर हैं. आईटी की टीम ने 4 राज्यों में लगभग 56 ठिकानों पर छापेमारी की है. पूरी रात धनबाद के कोयला कारोबारी अनिल गोयल एंड ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी चली. धनबाद में आज दूसरे दिन भी आईटी की छापेमारी जारी है.

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आईटी की टीम को छापेमारी के दौरान धनबाद में अनिल अग्रवाल उर्फ अनिल गोयल एंड ग्रुप के ठिकानों से 2 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुआ. सभी ठिकानों से भारी मात्रा में कोयले की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं. आईटी की टीम हर उस जगह की तलाशी कर रही है, जहां रुपए मिलने की संभावना है.

    आयकर विभाग को अनुमान है कि इस ग्रुप ने भारी मात्रा में आयकर की चोरी की है. फिलहाल, आयकर विभाग की छापेमारी अब भी जारी है. पूरी कारवाई अगले दो-तीन दिनों तक चल सकती है. हालांकि, आईटी के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. छापेमारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

    बता दें कि बीते बुधवार की सुबह करीब 8 बजे से धनबाद कोयला कारोबारी अनिल गोयल समेत छह कोयला कारोबारियों के ठिकाने पर एक साथ आयकर विभाग ने छापेमारी की है. आईटी की टीम कोयला कारोबारियों के यहां अहले सुबह 6 बजे पहुंचे थे और छापेमारी सुबह 8 बजे से शुरू की गई थी. बड़े कोयला कारोबारी अनिल गोयल, दीपक पोद्दार, रमेश गोयल, राणा रंजित सिंह, सब्बीर आलम, सुरेश चौधरी इसके अलावे कई लोगों के ठिकानों पर एक साथ आज भी आईटी की छापेमारी चल रही है. वहीं, बोकारो के वसुधा उद्योग में भी IT की रेड पड़ी.

     

    Coal Traders Dhanbad Income tax department it Jharkhand news johar live news raids ranchi आईटी आयकर विभाग कोयला कारोबारी छापामारी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज धनबाद रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAPPLE बना दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन BRAND, 13 साल बाद SAMSUNG से छिना ताज
    Next Article अक्षरा सिंह के इवेंट में बवाल, धक्का-मुक्की और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.