Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. यह पत्र किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आंदोलनरत छात्रों की पीड़ा को देखते हुए लिख रहा हूं. 1974 के छात्र आंदोलन से मेरी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी, इसलिए छात्रों के दर्द, संघर्ष और उनकी अपेक्षाओं को अच्छी तरह समझता हूं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने लिए CID नहीं CBI से जांच कराएं. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लिखे खुले पत्र में कही.

    रघुवर दास ने JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के छात्र बिना वजह सड़कों पर नहीं उतरे हैं. पिछले पांच-छह वर्षों से इन प्रतियोगी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है.

    अंधकारमय भविष्य देखकर आंदोलन को मजबूर

    उन्होंने कहा कि आदिवासी, मूलवासी और अन्य झारखंडी छात्र अपने भविष्य को अंधकारमय देखकर आंदोलन करने को मजबूर हैं. ऐसे में सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए और आंदोलन को नजरअंदाज करने के बजाय समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए.

    रघुवर दास ने अपने पत्र में केंद्र सरकार द्वारा NEET पेपर लीक मामले में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि केंद्र ने छात्रों से बातचीत कर CBI जांच के आदेश दिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त प्रावधान किए. इसी तर्ज पर झारखंड सरकार को भी JPSC, JSSC और CGL परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से करानी चाहिए.

    तत्काल प्रतिनिधियों से बात करें हेमंत

    पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल वार्ता करने, उनकी मांगों पर त्वरित निर्णय लेने और युवाओं को यह भरोसा दिलाने की अपील की कि झारखंड में उनका भविष्य सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में किसी भी तरह की परीक्षा अनियमितता रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए.

    पत्र के अंत में रघुवर दास ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते इस मामले में गंभीर पहल नहीं की, तो छात्रों का आंदोलन जन आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसका असर राज्य और सरकार दोनों को भुगतना पड़ सकता है.

    Also Read : झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    14वीं JPSC रघुवर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं
    Next Article झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.