Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    kalpana Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र JPSC-JSSC में सुधार के साथ-साथ परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों के लगातार चल रहे आंदोलन और CID की कार्रवाई के बीच गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान सामने आया है.

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए किस तरह का रास्ता निकाला जाए, सरकार इसी दिशा में काम कर रही है.

    कल्पना सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और उनकी मांगों को समझते हुए उचित समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को लेकर सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

    शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं कल्पना

    शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के हर परिवार के लिए भावुक पल है. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

    बता दें कि झारखंड में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्र JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सुधार के साथ कथित गड़बड़ियों की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मामले में CID की कार्रवाई भी जारी है. ऐसे में कल्पना सोरेन का बयान छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार की ओर से आया एक अहम बयान माना जा रहा है. सरकार की ओर से छात्रों की मांगों और चिंताओं को समझते हुए समाधान निकालने की बात कही गई है.

    Also Read : JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    CBI जांच CID जांच Hemant Soren JPSC JPSC Protest JPSC Reform JSSC JSSC Protest JSSC Reform Kalpana Soren
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज
    Next Article JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.