Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजद नेता तेजस्वी यादव हारे प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक, संगठन को करेंगे दुरुस्त
    बिहार

    राजद नेता तेजस्वी यादव हारे प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक, संगठन को करेंगे दुरुस्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव संगठन को मजबूत करने और हार के कारणों को समझने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में 26 नवंबर से 30 नवंबर तक पटना स्थित राजद कार्यालय में 119 हारी हुई सीटों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

    प्रत्याशियों से फीडबैक लेंगे तेजस्वी

    सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव अपने हारे हुए प्रत्याशियों से बूथ स्तर की रिपोर्ट, मतदान पैटर्न, विभिन्न सामाजिक वर्गों का वोट शेयर, सहयोगी दलों के प्रदर्शन और चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगे। चुनाव के तुरंत बाद ही उन्होंने सभी हारे प्रत्याशियों से भितरघातियों की सूची मांगी थी। अब इस बैठक में वे यह जानने की कोशिश करेंगे कि हार के पीछे संगठनात्मक कमजोरी थी, रणनीतिक चूक थी या स्थानीय स्तर पर समन्वय की कमी।

    दो चरणों में होगी समीक्षा

    समीक्षा बैठक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 26 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद 1 से 5 दिसंबर तक बिहार विधानमंडल का सत्र होने के कारण बैठकें रोकी जाएंगी। दूसरा चरण 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन बैठकों के आधार पर संगठनात्मक सुधार और नई रणनीति पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

    पहले दिन मगध प्रमंडल के प्रत्याशी बुलाए गए

    आज पहले दिन मगध प्रमंडल के हारे हुए प्रत्याशियों से चर्चा की गई। चुनाव परिणाम आने के बाद 14 नवंबर से तेजस्वी ने मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी। अब वे सीधे अपने प्रत्याशियों से बातचीत कर हार के कारणों का पता लगाना चाहते हैं। पार्टी के भीतर माना जा रहा है कि समीक्षा के निष्कर्षों के आधार पर तेजस्वी यादव बड़े स्तर पर बदलाव और कठोर निर्णय ले सकते हैं।

     

    RJD leader Tejashwi Yadav will seek feedback from defeated candidates and will improve the organization. राजद नेता तेजस्वी यादव हारे प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक संगठन को करेंगे दुरुस्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा शिवलिंग, महाबलीपुरम से शुरू हुई यात्रा
    Next Article संविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा, बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय किए गए याद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.