Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»संविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा, बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय किए गए याद
    झारखंड

    संविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा, बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय किए गए याद

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संविधान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh :  देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हजारीबाग का योगदान भी याद किया जा रहा है। हजारीबाग के प्रथम सांसद स्वर्गीय बाबू राम नारायण सिंह और एकीकृत बिहार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय केबी सहाय ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    बाबू राम नारायण सिंह का योगदान

    हजारीबाग के प्रथम सांसद बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय संविधान सभा के सदस्य थे। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. प्रमोद सिंह, जो बाबू राम नारायण सिंह के पोते हैं, बताते हैं कि दादा ने संविधान सभा में कहा था कि देश के प्रधानमंत्री को “प्रधानसेवक” और नौकरशाह को “लोकसेवक” कहा जाए। उनका मकसद था कि लोकतंत्र में राजतंत्र की भावना न रह जाए। उन्होंने मंत्रिमंडल को भी “सेवक मंडल” के रूप में अपनाने की वकालत की।

    बाबू राम नारायण सिंह ने संविधान सभा की पहली बैठक में पंचायती राज की भी वकालत की। उनके परिवार का कहना है कि उनके दूरदर्शी विचार आज चरितार्थ हो रहे हैं।

    श्रद्धांजलि और गौरव

    दिसंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरही में मंच से बाबू राम नारायण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माण और आजादी की लड़ाई में बाबू राम के योगदान को याद किया और हजारीबाग की धरती को नमन किया।

    डॉ. प्रमोद सिंह कहते हैं कि यदि दादा की बातों को सही तरीके से लागू किया गया होता तो समाज में इतनी विसंगतियां नहीं होतीं। वरिष्ठ पत्रकार मुरारी सिंह ने कहा कि हजारीबाग के लिए गर्व की बात है कि बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय ने संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया।

    Babu Ram Narayan Singh and KB Sahay were remembered. On Constitution Day the glorious story of Hazaribagh was remembered बाबू राम नारायण सिंह और केबी सहाय को किया याद संविधान दिवस पर हजारीबाग की गौरव गाथा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद नेता तेजस्वी यादव हारे प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक, संगठन को करेंगे दुरुस्त
    Next Article भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच : पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.