Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 18, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई है. गड़बड़ी पकड़ने के लिए SIT यानी विशेष जांच दल को लगया गया था. यह कोई अलग पुलिस एजेंसी नहीं थी, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम बनाकर जांच की थी.

    इस टीम का काम सिर्फ यह पता लगाना नहीं था कि चढ़ावे की रकम किसने निकाली, बल्कि यह भी देखना था कि चोरी कैसे हुई, कौन-कौन इसमें शामिल था, काउंटिंग सेंटर की व्यवस्था क्या थी, CCTV की निगरानी कैसे होती थी और मंदिर की रकम की सुरक्षा में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई. यानी SIT को पूरे मामले की कड़ी जोड़ने का काम दिया गया था.

    मामला आखिर सामने कैसे आया?

    राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे की रकम की गिनती एक निर्धारित काउंटिंग सेंटर में होती थी. इसी दौरान कथित तौर पर कुछ कर्मचारियों के पैसे निकालने का मामला सामने आया. जांच के दौरान CCTV फुटेज खंगाली गई. SIT को आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जांच में 27 अप्रैल से 5 जून के बीच कई मौकों पर चढ़ावे की रकम निकाले जाने के सबूत मिलने की बात सामने आई.

    यानी मामला किसी एक दिन की कथित चोरी का नहीं था. जांच में कई बार रकम निकाले जाने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया.

    CCTV से खुलती गई परतें

    SIT ने काउंटिंग सेंटर की CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया. आरोप है कि चढ़ावे की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारी नकदी निकालकर अपने पास रखते थे. जांच आगे बढ़ी तो सिर्फ पैसे निकालने की बात ही नहीं, बल्कि काउंटिंग सेंटर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे. यहीं से जांच का दायरा बढ़ा और SIT ने मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू की.

    चंपत राय और अनिल मिश्रा मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. इसलिए SIT ने यह जानने की कोशिश की कि चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कैसे चलती थी. मसलन, कर्मचारियों की तैनाती कैसे होती थी, काउंटिंग सेंटर में निगरानी किसकी जिम्मेदारी थी, CCTV की मॉनिटरिंग कैसे होती थी और नकदी की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे.

    यानी दोनों से पूछताछ का मतलब यह नहीं था कि SIT ने उन्हें पहले ही आरोपी मान लिया था. जांच का मकसद उनकी भूमिका को भी स्पष्ट करना था.

    जांच में आठ लोग आरोपी

    जांच आगे बढ़ने के बाद आठ लोगों को आरोपी बनाया गया और गिरफ्तारियां हुईं. SIT की फाइनल रिपोर्ट में भी इन्हीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आधार बताया गया है. इस रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को आरोपी बताया गया है.

    वहीं, चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ कथित चढ़ावा चोरी में आपराधिक भूमिका नहीं मिलने की बात रिपोर्ट में सामने आई है. इस तरह SIT की जांच में मंदिर ट्रस्ट के इन दोनों बड़े पदाधिकारियों को कथित चोरी के मामले में क्लीन चिट मिल गई.

    सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

    मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई. अदालत ने SIT से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने को कहा. इससे साफ है कि मामला सिर्फ स्थानीय स्तर की पुलिस जांच तक सीमित नहीं रहा. अब जांच में सामने आए तथ्यों और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी.

    Also Read: राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    राम मंदिर राम मंदिर दान चोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.