Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 3, 2026Updated:July 4, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान चौधरी

    अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्रों से पैसे चोरी होने के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मंदिर की व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, लाखों लोगों के त्याग और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. ऐसे में दान पात्रों से चोरी जैसी घटना पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है.

    आरएसएस ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
    (नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)

    श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T

    — RSS (@RSSorg) July 3, 2026

    ट्रस्ट इस घटना को गंभीरता से ले

    संघ ने कहा कि पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि ट्रस्ट इस घटना को बेहद गंभीरता से ले. मंदिर की व्यवस्था और संचालन में अगर कहीं कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर किया जाए. ऐसी पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था बनाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे. आरएसएस ने कहा कि मौजूदा भ्रम और असमंजस की स्थिति जल्द खत्म होनी चाहिए. मंदिर प्रबंधन और एसआईटी को मिलकर जरूरी कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों का भरोसा और मजबूत हो.

    संघ ने पूरे हिंदू समाज से अपील की है कि इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें. साथ ही ऐसी ताकतों से भी सतर्क रहने को कहा है, जो इस घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने की कोशिश कर सकती हैं. बयान में भरोसा जताया गया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी व्यवस्था और धार्मिक गरिमा के अनुरूप संचालन के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रद्धालुओं के विश्वास और आस्था को और मजबूत करेगा.

    Also Read : झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    Also Read : आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे
    Next Article जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.