Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे
    क्राइम

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 3, 2026Updated:July 3, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केंद्रीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने दुमका केंद्रीय कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. अब पूरा जेल कैंपस 398 सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद होगा. इसके संचालन और निगरानी के लिए एक टेक्निकल ऑपरेटर और एक टेक्निकल सुपरवाइजर की भी नियुक्ति होगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य योजना के तहत दुमका केंद्रीय जेल में सीसीटीवी कैमरा की खरीद के अलावा अन्य चीजों में 12 करोड़ 67 लाख 55 हजार 812 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रस्ताव आईजी जेल की ओर से भेजा गया था. सरकार का कहना है कि आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए जेल परिसर की सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे कैदियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी.

    किन-किन मद में कितनी राशि हुई है स्वीकृत

    स्वीकृत राशि में 12 करोड़ 53 लाख 58 हजार सीसीटीवी कैमरों और उनसे जुड़े उपकरणों की खरीद में खर्च किए जाएंगे, जबकि 13 लाख 97 हजार एक वर्ष के लिए टेक्निकल ऑपरेटर और टेक्निकल सुपरवाइजर की सेवाओं पर खर्च होंगे। पूरे योजना की लागत वर्ष 2024 में चयनित कार्यकारी एजेंसी के साथ हुए रेट कॉन्ट्रैक्ट और जेल परिसर के सर्वेक्षण के आधार पर तय की गई है। पूरे कार्य योजना में यह भी स्पष्ट किया है कि कैमरों की स्थापना के बाद दो वर्षों तक वारंटी और गारंटी लागू रहेगी। इसके बाद तीन वर्षों तक वार्षिक रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी स्वीकृति संबंधित वित्तीय वर्षों में अलग से दी जाएगी।

    Also Read : झारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?

    12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे Security at Dumka Central Jail to go high-tech; 398 new CCTV cameras to be installed at a cost of ₹12.67 crore. दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सिक्योरिटी, अपनी ही सरकार के किस बात से ‘इंबैरेस’ हो गए वित्त मंत्री?
    Next Article राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Latest Posts

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.