Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना नगर निगम अलर्ट मोड में : डेंगू से बचने की तैयारी तेज़, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव
    बिहार

    पटना नगर निगम अलर्ट मोड में : डेंगू से बचने की तैयारी तेज़, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : मौसम में आ रहे लगातार बदलाव के साथ ही शहर में मच्छरों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए पटना नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को शुरुआत में ही खत्म किया जा सके। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में मैनहोल और कैचपिट की नियमित सफाई कराएं और हर सफाई के साथ एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव जरूर करें।

    मैनहोल और कैचपिट की हो रही नियमित सफाई

    नगर निगम का कहना है कि मच्छरों के लार्वा सबसे ज्यादा गंदे और रुके हुए पानी में पनपते हैं। ऐसे में शहर के मैनहोल, कैचपिट और नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है। सफाई के दौरान एंटी-लार्वा दवा डाली जा रही है, ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही खत्म किया जा सके।

    लकड़ी की कुन्नी और जले मोबिल से भी नियंत्रण

    जहां-जहां शहर में पानी जमा होने की स्थिति मिल रही है, वहां खास तरीका अपनाया जा रहा है। लकड़ी की कुन्नी को कपड़े में बांधकर करीब 10 सेंटीमीटर का गोला बनाया जा रहा है। फिर उसे जले हुए मोबिल में भिगोकर पानी में चार-पांच की संख्या में डाला जा रहा है। इससे पानी की सतह पर एक परत बन जाती है, जिससे मच्छरों के लार्वा को पनपने में दिक्कत होती है और उनकी संख्या कम होने लगती है।

    शहर में तेज हुआ फॉगिंग अभियान

    शहर में फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीमें अलग-अलग वार्डों में लगातार फॉगिंग कर रही हैं, ताकि मच्छरों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। इसके साथ ही कई इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का भी छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही खत्म किया जा सके। खासकर उन संवेदनशील इलाकों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जहां पहले मच्छरों की शिकायतें ज्यादा मिली हैं। नगर निगम का कहना है कि जिन क्षेत्रों से मच्छरों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, वहां फॉगिंग और छिड़काव का अभियान और तेज कर दिया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

    जियो-टैग फोटो से हो रही निगरानी

    सफाई और छिड़काव के काम में लापरवाही न हो, इसके लिए हर काम की जियो-टैग फोटो ली जा रही है। जो रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी, उस पर स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। इसके बाद कंट्रोल रूम से उसका सत्यापन किया जाएगा।

    नालों की उड़ाही भी जारी

    नगर निगम के कर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में नालों की सफाई और उड़ाही का काम कर रहे हैं। इस दौरान नालों में एंटी-लार्वा दवा भी डाली जा रही है, ताकि जलजमाव और मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।

    लोगों से भी की गई अपील

    नगर निगम ने शहरवासियों से भी सहयोग करने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि घरों और आसपास कूलर, पुराने टायर, गमलों या किसी भी बर्तन में पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही जगहें मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण बनती हैं।

    जरूरत हो तो इस नंबर पर करें शिकायत

    अगर किसी इलाके में फॉगिंग या एंटी-लार्वा छिड़काव नहीं हो रहा है, तो लोग नगर निगम की हेल्पलाइन 155304 पर शिकायत कर सकते हैं। नगर निगम का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा, ताकि समय रहते मच्छरों पर नियंत्रण किया जा सके।

    Also Read : LPG सिलिंडर बुकिंग सिस्टम में बदलाव, 21 दिन बाद ही होगी दूसरी बुकिंग

    Anti Larva Spray Bihar news drain cleaning Fogging Campaign Health Alert Mosquito Control Mosquito Prevention municipal action patna Patna Municipal Corporation patna news Public Health Patna Urban Sanitation weather change Yashpal Meena एंटी लार्वा स्प्रे नगर निगम कार्रवाई नाली सफाई पटना पटना नगर निगम पटना समाचार फॉगिंग अभियान बिहार समाचार मच्छर नियंत्रण मच्छर रोकथाम मौसम परिवर्तन यशपाल मीणा शहरी स्वच्छता सार्वजनिक स्वास्थ्य पटना स्वास्थ्य चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा LPG सिलिंडर, गैस बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव
    Next Article झारखंड में नर्सिंग एडमिशन नियम बदलने की तैयारी, अब 25 परसेंटाइल पर भी मिलेगा मौका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.