Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 17, 2026Updated:July 17, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है. जामताड़ा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला और उसके नवजात की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. सरकारबांध की रहने वाली रीना कुमारी को हालत बिगड़ने पर अस्पताल से रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि रास्ते में ही मां और नवजात दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी. इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सरकार पर निशाना साधा है.

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के मुताबिक, रीना कुमारी को प्रसव के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर सही इलाज नहीं मिला और रेफर करने में भी काफी देर कर दी गई. उनका कहना है कि अगर समय रहते इलाज मिलता तो रीना कुमारी और उनके नवजात की जान बचाई जा सकती थी.

    रास्ते में दोनों की मौत होने की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए. वे शव लेकर वापस सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद मुख्य सड़क जाम कर दी गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

    बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा?

    घटना पर दुख जताते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण सरकारबांध निवासी रीना कुमारी और उनके नवजात शिशु की मौत बेहद दुखद है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में मिलने वाली दवाइयों के बजाय परिजनों को बाहर की निजी मेडिकल दुकान से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया गया.

    मरांडी ने कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है. आए दिन इलाज में लापरवाही की वजह से लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नजर नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही की कमी का खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है.

    उन्होंने जामताड़ा के सिविल सर्जन और उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की. साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और सरकारी अस्पतालों में सभी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी बात कही.

    पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

    कुछ दिन पहले ही गुमला जिले के चैनपुर में भी कथित रेफरल और इलाज में लापरवाही के बीच 15 वर्षीय एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने झारखंड की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है, वहीं लोग सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

    Also Read : अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    जामताड़ा सदर अस्पताल झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था बाबुलाल मरांडी रीना कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’
    Next Article मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.