Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 17, 2026Updated:July 17, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि खेती को आधुनिक बनाना, किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है.

    दलहन-मिलेट की खेती, मॉडल कृषक पाठशाला और सोलर पंप पर जोर

    बैठक में सीएम ने हर जिले में कम से कम एक मॉडल कृषक पाठशाला शुरू करने, किसानों को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग देने और राज्य में दलहन व मिलेट की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए. उन्होंने रांची की तर्ज पर सभी प्रमंडलों में कृषि व्यापार मेला आयोजित करने की भी बात कही.

    सीएम ने किसान समृद्धि योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा किसानों को सोलर पंपसेट देने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की बिजली पर निर्भरता भी घटेगी. इसके लिए जरेडा के साथ मिलकर पीएम कुसुम योजना का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने को कहा.

    कम बारिश की स्थिति को देखते हुए सीएम ने अधिकारियों को सूखे की तैयारी अभी से करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पलामू समेत कम वर्षा वाले इलाकों में किसानों को दलहन, मिलेट और कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए. साथ ही जैविक खेती और जल संरक्षण आधारित कृषि को भी बढ़ावा दिया जाए.

    पशुपालन, मशरूम उत्पादन और सहकारिता के जरिए किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

    सीएम ने मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और महिला किसान समूहों को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने हर जिले में मशरूम प्रशिक्षण केंद्र खोलने और महिलाओं को मशरूम उत्पादन व स्पॉन बनाने की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए.

    पशुपालन की समीक्षा के दौरान सीएम ने दुग्ध उत्पादन, बकरी, सूकर और मुर्गी पालन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने को कहा. उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित इलाकों में पशुपालन को रोजगार का बेहतर विकल्प बनाया जाए. साथ ही प्रमंडल स्तर पर पशु मेले आयोजित करने और पशुपालन को व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया.

    सहकारिता क्षेत्र में सीएम ने लैम्प्स और पैक्स को अधिक सक्रिय बनाने, किसानों से उपज की खरीद और भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए.

    बैठक के दौरान सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गढ़वा की किसान पाठशाला, दुमका के किसान सुरेश मरांडी और जामताड़ा के जिला कृषि पदाधिकारी से बातचीत कर योजनाओं और खेती की जानकारी भी ली. बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

    Also Read : सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    कृषि शिल्पी नेहा तिर्की हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.