Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है. सिमडेगा की सलीमा टेटे को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है.

    हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है. टीम में झारखंड की सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को शामिल है.

    सिमडेगा की सलीमा टेटे टीम की कप्तान होंगी और मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगी. खूंटी की निक्की प्रधान अपनी अनुभवी खेल से टीम को मजबूती देंगी. वहीं सिमडेगा की ब्यूटी डुंगडुंग फॉरवर्ड के रूप में विपक्षी टीमों की मुश्किलें बढ़ाएंगी, जबकि दीपिका सोरेंग मिडफील्ड में अपना दम दिखाएंगी.

    शानदार फॉर्म में है भारतीय टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम इन दिनों जबरदस्त लय में है. बेंगलुरु में ट्रेनिंग कर रही टीम हाल ही में न्यूजीलैंड में खेले गए FIH नेशंस कप में बिना कोई मैच हारे चैंपियन बनी है. ऐसे में विश्व कप में भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

    भारत को पूल D में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है. सभी मुकाबले नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारत 16 अगस्त को चीन, 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगा.

    एक बार फिर हॉकी में झारखंड का दबदबा

    झारखंड लंबे समय से भारतीय महिला हॉकी की मजबूत जमीन रहा है. इस बार विश्व कप टीम में एक साथ चार खिलाड़ियों का चयन और सलीमा टेटे का कप्तान बनना इस बात का सबूत है कि राज्य लगातार देश को बेहतरीन खिलाड़ी दे रहा है. सरकार की खेल नीति, बेहतर प्रशिक्षण और हॉकी झारखंड के प्रयासों का असर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी साफ दिखाई दे रहा है.

    हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और राज्य के खेल विभाग ने चारों खिलाड़ियों और पूरी भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं. अब पूरे झारखंड की नजरें विश्व कप पर टिकी हैं और उम्मीद है कि ये चारों बेटियां अपने खेल से देश को नया गौरव दिलाएंगी.

    Also Read : एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 भारतीय महिला हॉकी भोलानाथ सिंह हॉकी झारखंड हॉकी सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?
    Next Article अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त को CM हाउस घेराव की तैयारी, रांची में हुई सुरक्षा कड़ी

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.