Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मां बनने का सफर किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव होता है, लेकिन झारखंड में आज भी कई गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है. अब सरकार इस परेशानी को कम करने की तैयारी में है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों में आधुनिक सी-विंग (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) बनाया जाएगा. इसका मकसद गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर प्रसव और उसके बाद तक बेहतर इलाज एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें निजी अस्पतालों या दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े.

    सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा, अब सुविधाएं भी होंगी और बेहतर

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है. पहले जहां लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है. सरकार इसी भरोसे को और मजबूत करना चाहती है. यही वजह है कि अब मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए हर जिले में आधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल विकसित किए जाएंगे.

    एक ही छत के नीचे मिलेंगी प्रसव से जुड़ी सभी सुविधाएं

    डॉ. अंसारी ने बताया कि इन अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले जांच, सुरक्षित प्रसव और प्रसव के बाद की देखभाल जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी. यहां विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ, प्रशिक्षित नर्सें, आधुनिक लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (SNCU) और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे जटिल मामलों में भी बेहतर इलाज मिल सकेगा और मां व नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

    हर जिले में बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सी-विंग परियोजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि राज्य के हर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हों, ताकि किसी भी गर्भवती महिला को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिले या निजी अस्पताल का रुख न करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से चली आ रही कमियों को दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अस्पतालों की आधारभूत संरचना मजबूत करने, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने और मरीजों को सम्मानजनक इलाज देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से आने वाले समय में झारखंड की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी तथा हर जिले में माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा, “सशक्त नारी, स्वस्थ शिशु और स्वस्थ परिवार ही विकसित झारखंड की सबसे मजबूत नींव है।”

    Also Read : पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा
    Next Article गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रैली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: 903 लोगों की मौ’त, 10,459 का रेस्क्यू, हजारों अब भी लापता

    August 31, 2026

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.