Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»2023 की बड़ी घटनाएं : उत्तरकाशी टनल हादसे में बचाये गए 41, बालासोर ट्रेन हादसे में 292 की गई जान
    ट्रेंडिंग

    2023 की बड़ी घटनाएं : उत्तरकाशी टनल हादसे में बचाये गए 41, बालासोर ट्रेन हादसे में 292 की गई जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : साल 2023 खत्म होने में महज कुछ ही दिन बाकि रह गये है. यह साल देश का लिए कई मायनों में खास रहा. जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा. बालासोर ट्रेन हादसे में 292 लोगों की जान गई, उत्तरकाशी टनल हादसे में 41 लोगों को रेस्क्यू किया गया. आगे पढ़ें इस साल हुई बड़ी घटनाएं…

    नए संसद भवन का उद्घाटन

    28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. 1200 करोड़ रुपए की लागत से बने नए संसद भवन में एक साथ 1280 सांसद बैठ सकते हैं.

    जी20 शिखर सम्मेलन

    सितंबर में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तक, कई विश्वनेता भारत आए. भारत के नेतृत्व में सभी देश घोषणापत्र पर सहमत हुए.

    चंद्रयान-3

    इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था. 23 अगस्त को चंद्रयान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा. भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर पहुंचे थे. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत एकमात्र देश बना.

    आदित्य एल1 सोलर मिशन

    इसरो ने अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया. यह सूर्य का अध्ययन कर रहा है. इससे सूर्य और उसके वातावरण के बारे में बेहद अहम जानकारियां मिल रहीं हैं.

    बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन

    साल 2023 की शुरुआत से ही पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. पहलवानों ने बृज भूषण पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. यह मामला पूरे साल सुर्खियों में रहा.

    अतीक अहमद की हत्या

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई. तीन हमलावरों ने पुलिस के सामने दोनों को गोली मारी. इसके बाद सरेंडर कर दिया.

    मणिपुर हिंसा

    मणिपुर में तीन मई को हाईकोर्ट ने आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया. इसके बाद राज्य में जातीय हिंसा शुरू हो गई. इसके चलते 180 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घरों को जला दिया गया. दो महिलाओं को भीड़ ने नग्न कर घुमाया. इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

    बालासोर ट्रेन हादसा

    ओडिशा के बालासोर में दो जून को भीषण ट्रेन हादसा हुआ था. इसके चलते 292 लोगों की मौत हुई और एक हजार से अधिक घायल हो गए. यहां तीन ट्रेनें एक-दूसरे से टकरा गईं थीं.

    उत्तरकाशी सुरंग हादसा

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग 12 नवंबर को धंस गया था. सुरंग के अंदर 41 मजदूर फंस गए थे. 17 दिन तक चले बचाव अभियान के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

    संसद की सुरक्षा में चूक

    13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. चार लोगों ने संसद में घुसपैठ किया. दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और नारेबाजी करते हुए अपने साथ लाए गैस कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा. वहीं, दो लोगों ने संसद परिसर में नारेबाजी और हंगामा किया. इन्होंने भी पीला धुंआ छोड़ा.

    इसे भी पढ़ें: विकास कार्यों के कारण रेलवे ने 10 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित

     

    2023 की बड़ी घटनाएं Big Events of 2023 City News Current News Daily News G20 Summit Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Uttarkashi Tunnel Accident आज की खबर उत्तरकाशी टनल हादसा करंट न्यूज जी20 शिखर सम्मेलन जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक राज सिन्हा बोले, लोगों को ठगने का काम कर रही हेमंत सरकार
    Next Article 25वें दिन भी जारी है संघर्ष समिति का धरना, पत्रकारों ने दिया संतोष नायक को समर्थन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.